फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Modi-Modi slogans in front of Tejashwi, along with Jai Shri Ram, Baba of Bageshwar also cheered

Bihar : तेजस्वी के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, जय श्रीराम के साथ बागेश्वर वाले बाबा के भी जयकारे

Thu, 15 Jun 2023 10:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 15 Jun 2023 10:33 PM IST
सार

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर पहुंचते ही  लोगों ने तेजस्वी यादव के सामने ही मोदी ..मोदी ... जय श्रीराम ...बीजेपी जिंदाबाद  और ...बाबा बागेश्वर के नारे लगाने लगे। 

विज्ञापन
Modi-Modi slogans in front of Tejashwi, along with Jai Shri Ram, Baba of Bageshwar also cheered
तेजस्वी के सामने मोदी के नारे लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर के चेचर में जलापूर्ति योजना का शुभारंभ करने पहुंचे। लेकिन तेजस्वी यादव जैसे ही जलापूर्ति योजना का शुभारंभ करके रामदौली खेल मैदान के सभा स्थल की ओर निकले, लोगों ने तेजस्वी यादव के सामने ही मोदी ... मोदी ... और जय श्रीराम ..  बाबा बागेश्वर के नारे लगाने लगे। लोगों ने तेजस्वी यादव के काफिले में घुसकर जय श्रीराम जय श्रीराम और मोदी मोदी और बीजेपी जिंदाबाद के खूब नारे लगाए। मामला वैशाली जिले के बिदुपुर का है।
विज्ञापन


बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना का किया उद्घाटन
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बिदुपुर में 169 करोड़ रुपये की लागत से बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन

 इस योजना के तहत बिदुपुर, देसरी और हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के तीस हजार से अधिक घरों में नल का जल पहुंचने लगा। इसके अलावे आर्सेनिक प्रभावित 28 पंचायतों के 159 वार्डो में शुद्ध गंगा जल भी पहुंचाया जाने लगा है। वहीं डिप्टी सीएम ने इसके अलावे भी कई योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएचईडी मंत्री ललित यादव सहित कई विधायक और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Modi-Modi slogans in front of Tejashwi, along with Jai Shri Ram, Baba of Bageshwar also cheered
अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
बिहार एक मात्र ऐसा राज्य जहां लाखो की संख्या में युवाओं को रोजगार दिया जा रहा
सभा को सम्बोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ही एक मात्र ऐसा राज्य है जहाँ लाखो की संख्या में युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राघोपुर के लोगो के लिए छः माह में ही सौ किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण कराया जा चुका है।उन्होंने कहा यह विकास सभी लोगो के लिए है जिन्होंने वोट दिया उनके लिए भी और जिन्होंने वोट नहीं दिया उनके लिए भी क्योंकि हमलोग सबको साथ लेकर चलते हैं।

राघोपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा 
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर में अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। तेजस्वी यादव ने राघोपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद डिग्री कॉलेज खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में बेहतर विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज समेत कई जगह पर रात में हम छापा मारेंगे और देखेंगे कि कौन ड्यूटी पर तैनात है और कौन नहीं है। तेजस्वी यादव ने यह भी घोषणा किया कि जटवा से लेकर सैदपुर गणेश बिदुपुर नवानगर प्रकाशन चेचर तक घाट किनारे पक्की सड़क निर्माण किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed