Mob Lynching in Bihar: सारण में दो लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी विजय यादव गिरफ्तार
Bihar : सारण मॉब लिचिंग केस में दो लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी विजय यादव गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पिछले 24 दिन से उसे तलाश कर रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण मॉब लिचिंग केस में दो लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी विजय यादव गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पिछले 24 दिन से उसे तलाश कर रही थी। सारण पुलिस की विशेष टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर उसके ठिकाने पर छापेमारी की। इसके बाद उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जल्द ही सारण एसपी इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकते हैं।
2 फरवरी को मांझी के मुबारकपुर इलाके में मुर्गी फॉर्म पर एक कमरे में बंद कर तीन युवकों को बेरहमी से पीटा गया था। इसमें पहले अमितेश और फिर राहुल की मौत हो गई थी। अमितेश कुमार सिंह की मौत से आक्रोशित लोगों ने मुखिया-पति के टोले में आगजनी-तोड़फोड़ की। लोगों ने मुखियापति और पुलिस के गठजोड़ पर नारेबाजी कर मुखिया के घर की ओर बढ़ने लगे।
उग्र भीड़ ने गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था
लोगों में इतना गुस्सा था कि साजिशन हत्या का आरोप लगाकर भीड़ ने पुलिस के सामने एक-एक कर सिधरिया टोला के कच्चे घरों में आग लगा दी। पुलिस ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पथराव किया। उग्र भीड़ ने गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था। कई जगहों पर रखे अनाज भी जला दिए। माहौल इतना खराब हो गया कि सारण पुलिस को शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पूरे जिले में 5 दिन तक इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी थी। हालांकि, इलाके में दो पक्षों के बीच का तनाव अब भी कम नहीं हुआ है। इलाके में अब भी पुलिस लगातार गश्त कर रही है। सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही।
विजय यादव को फांसी की सजा देने की मांग
इधर, विजय की गिरफ्तारी के बाद मरने वालों के परिजन मुखिया-पति विजय यादव उर्फ विजय राय को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। विजय यादव से पहले उसके भाई अजय यादव को पुलिस ने 15 फरवरी को सीवान से गिरफ्तार कर लिया था। राहत की बात इतनी रही कि बुरी तरह घायल होकर भी आलोक कुमार सिंह उर्फ विक्की हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गया था। पिटाई का वीडियो वायरल होने के कारण घटना में शक की गुंजाइश नहीं, लेकिन अब इस चश्मदीद के कारण हत्यारों को सजा तक पहुंचाना आसान होगा।
मॉब लिंचिंग कर हत्या पर आरोपियों के इलाके में गाड़ियां-घर फूंके, गांव के पुरुष भागे