फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mob Lynching in Bihar: Vijay Yadav, the main accused in the murder of two people in Saran arrested

Mob Lynching in Bihar: सारण में दो लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी विजय यादव गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2023 10:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Feb 2023 10:42 AM IST
सार

Bihar : सारण मॉब लिचिंग केस में दो लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी विजय यादव गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पिछले 24 दिन से उसे तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Mob Lynching in Bihar: Vijay Yadav, the main accused in the murder of two people in Saran arrested
सारण में हत्यारोपी की संपत्ति भी कुर्क कर ली गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण मॉब लिचिंग केस में दो लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी विजय यादव गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पिछले 24 दिन से उसे तलाश कर रही थी। सारण पुलिस की विशेष टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर उसके ठिकाने पर छापेमारी की। इसके बाद उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जल्द ही सारण एसपी इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


2 फरवरी को मांझी के मुबारकपुर इलाके में मुर्गी फॉर्म पर एक कमरे में बंद कर तीन युवकों को बेरहमी से पीटा गया था। इसमें पहले अमितेश और फिर राहुल की मौत हो गई थी। अमितेश कुमार सिंह की मौत से आक्रोशित लोगों ने मुखिया-पति के टोले में आगजनी-तोड़फोड़ की। लोगों ने मुखियापति और पुलिस के गठजोड़ पर नारेबाजी कर मुखिया के घर की ओर बढ़ने लगे।
विज्ञापन


उग्र भीड़ ने गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था
लोगों में इतना गुस्सा था कि साजिशन हत्या का आरोप लगाकर भीड़ ने पुलिस के सामने एक-एक कर सिधरिया टोला के कच्चे घरों में आग लगा दी। पुलिस ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पथराव किया। उग्र भीड़ ने गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था। कई जगहों पर रखे अनाज भी जला दिए। माहौल इतना खराब हो गया कि सारण पुलिस को शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पूरे जिले में 5 दिन तक इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी थी। हालांकि, इलाके में दो पक्षों के बीच का तनाव अब भी कम नहीं हुआ है। इलाके में अब भी पुलिस लगातार गश्त कर रही है। सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mob Lynching in Bihar: Vijay Yadav, the main accused in the murder of two people in Saran arrested
विजय यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विजय यादव को फांसी की सजा देने की मांग

इधर, विजय की गिरफ्तारी के बाद मरने वालों के परिजन मुखिया-पति विजय यादव उर्फ विजय राय को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। विजय यादव से पहले उसके भाई अजय यादव को पुलिस ने 15 फरवरी को सीवान से गिरफ्तार कर लिया था।  राहत की बात इतनी रही कि बुरी तरह घायल होकर भी आलोक कुमार सिंह उर्फ विक्की हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गया था। पिटाई का वीडियो वायरल होने के कारण घटना में शक की गुंजाइश नहीं, लेकिन अब इस चश्मदीद के कारण हत्यारों को सजा तक पहुंचाना आसान होगा।

मॉब लिंचिंग कर हत्या पर आरोपियों के इलाके में गाड़ियां-घर फूंके, गांव के पुरुष भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed