{"_id":"64f69f033754d6478506dcab","slug":"mnrega-program-officer-arrested-in-darbhanga-accused-of-harassing-wife-domestic-violence-casteist-abuse-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पढ़ाई के बीच प्रेम, फिर शादी और 16 साल बाद यह करतूत! बिहार में मनरेगा के प्रोग्राम ऑफिसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पढ़ाई के बीच प्रेम, फिर शादी और 16 साल बाद यह करतूत! बिहार में मनरेगा के प्रोग्राम ऑफिसर गिरफ्तार
Tue, 05 Sep 2023 08:52 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:52 AM IST
सार
महिला नेआरोप लगाया कि नवीन कुमार ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं गर्भवती रहने के दौरान भी पति उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता था ताकि गर्भपात हो जाए। शादी के कुछ दिन बाद महिला ने दो जुड़वां पुत्रियों को जन्म दिया।
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
विस्तार
दरभंगा पुलिस ने अलीनगर व घनश्यामपुर में तैनात मनरेगा के प्रोग्राम अफसर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही जाति सूचक गाली भी देता था। चौकाने वाली बात यह है दोनों ने 16 साल पहले लव मैरिज की थी। पहले कुछ साल तो सबकुछ ठीक-ठाक चला फिर दोनों के बीच अनबन होने लगी। महिला ने अपने अफसर पति पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगा दिया। आरोप यह भी है कि जुड़वां बेटी होने के बाद पति और ज्यादा प्रताड़ित करने लगा। तंग आकर महिला ने पुलिस से न्याय मांगी। पुलिस ने जांच पड़ताल में मामला सही पाया। इसके बाद आरोपी प्रोग्राम अफसर (PO) नवीन कुमार निश्चय को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पढ़ाई के दौरान आए करीब, 2007 में हुई लव मैरिज हुई थी
इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मनरेगा पीओ नवीन कुमार निश्चय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। लिखित शिकायत के अनुसार सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव निवासी नवीन कुमार निश्चय की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व मोकामा थाना क्षेत्र के भिसैनी गांव की निवासी प्रो. अनिता कुमारी के साथ लव मैरिज हुई थी। दोनों को पढ़ाई के दौरान ही एक दूसरे से जान पहचान हुई। कुछ माह बाद ही दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और वर्ष 2007 में हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
आरोप- शादी के बाद दहेज में गाड़ी के प्रताड़ित करने लगे प्रोग्राम अफसर
शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज गाड़ी और पैसे के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। लिखित शिकायत द्वारा अनिता कुमारी ने आरोप लगाया कि नवीन कुमार ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं गर्भवती रहने के दौरान भी पति उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता था ताकि गर्भपात हो जाए। शादी के कुछ दिन बाद महिला ने दो जुड़वां पुत्रियों को जन्म दिया। जन्म के बाद उसे और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। इसे लेकर उन्होंने कई थानों में प्राथमिक की दर्ज कराई है। अनिता ने कहा कि मारपीट के दौरान नवीन उसे जातिसूचक गाली देते थे। अनिता ने आरोप लगाया कि नवीन दहेज में गाड़ी सहित पटना में फ्लैट की मांग करने लगे। वह इसे देने में असमर्थ थी। तंग आकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। वहीं आरोपी नवीन कुमार की ओर से कहा गया है कि उनकी पत्नी द्वारा लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद है। दहेज प्रताड़ना और जातिसूचक गाली देने की बात पूरी तरह गलत है। उन्हें एक साजिश के तरह फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन