फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MLAs of RJD brought mouse today at state Assembly, rabri devi says give appropriate punishment to it

'अपराधी चूहे' पर बिहार विधानसभा में संग्राम, राबड़ी बोलीं- सजा दो

Fri, 06 Mar 2020 02:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 06 Mar 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
MLAs of RJD brought mouse today at state Assembly, rabri devi says give appropriate punishment to it
बिहीार विधानसभा में पेश किया गया अपराधी चूहा - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान परिषद् सदस्य (एमएलसी) सुबोध कुमार राय एक चूहा को चूहेदानी में कैद करके बिहार विधानसभा परिषद् पहुंच गए। राजद विधायक ने कहा कि बिहार की फाइलों को खाने वाला, शराब गटकने वाला और अस्पताल में रखे स्लाइन पीने वाले अपराधी चूहा को आज पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन

 



इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'यह सरकार अहम फाइलें, दवाईयां या शराब गायब होने पर चूहे को जिम्मेदार ठहराती है। इसी वजह से हमने चूहे को पकड़ा और उसे विधानसभा लेकर आए ताकि उसे सजा दी जा सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चूहे को दें कड़ी सजा
राजद सदस्य ने कहा कि अब राज्य सरकार को इस बदमाश चूहे को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। विधान परिषद् के गेट पर चूहे को लेकर काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। बता दें कि राज्य में इस साल सितंबर-अक्तूबर में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सत्ता और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है।


सरयू राय को मिला राबड़ी देवी का साथ
यह अमूमन पहला ऐसा मामला है जब बिहार विधानसभा में विधायक किसी चूहा को लेकर पहुंचे हैं। राबड़ी देवी ने इस मामले में सरयू राय का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले जल संसाधन विभाग का बांध टूट गया था, तब तत्कालीन मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि बांध चूहों की वजह से टूटा है। इसी कारण चूहे को सजा दिलाने के लिए राज सदस्य चूहा लेकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed