{"_id":"64451c3ad0704184da073c58","slug":"miscreants-thrashed-three-youths-including-a-student-for-parking-a-bicycle-at-coaching-center-in-jamui-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कोचिंग सेंटर में साइकिल लगाने पर विवाद, बदमाशों ने छात्र समेत तीन युवकों को बेल्ट-लोहे की रॉड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कोचिंग सेंटर में साइकिल लगाने पर विवाद, बदमाशों ने छात्र समेत तीन युवकों को बेल्ट-लोहे की रॉड से पीटा
Sun, 23 Apr 2023 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 23 Apr 2023 05:23 PM IST
सार
जमुई में बाईपास रोड स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर के पास रविवार को दो दर्जन बदमाशों ने एक छात्र समेत तीन युवकों को बेल्ट और लोहे की रॉड से पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि छात्र का एक अन्य युवक से कुछ दिन पहले साइकिल लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई जिला मुख्यालय के बाईपास रोड स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर के पास रविवार को बदमाशों ने एक छात्र समेत तीन युवकों को बेरहमी से पीट दिया। इस मारपीट से तीनों बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्र की पहचान शहर के सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी कपिल कुमार और अन्य मनोज कुमार तथा विपिन कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, विपिन कुमार दसवीं का छात्र है जो शहर के बाईपास रोड स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता है। विपिन का कोचिंग से घर जाने के दौरान दो दिन पहले साइकिल लगाने को लेकर महिसौड़ी निवासी अंकित कुमार से झड़प हुई थी। इसी विवाद को लेकर रविवार को अंकित अपने दो दर्जन की संख्या में दोस्तों के साथ ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर पहुंचा और विपिन के साथ मारपीट करने लगा। तभी विपिन ने अपने परिजनों को इसकी सूचना मोबाइल पर दी।
विज्ञापन
इसके बाद विपिन कुमार का भाई और एक अन्य युवक कोचिंग सेंटर पहुंचे। उसी दौरान उन लोगों ने छात्र विपिन कुमार, उसके भाई और एक अन्य युवक के साथ लाठी-डंडा, बेल्ट और लोहे की रॉड से मारपीट करना शुरू कर दी। इससे छात्र सहित तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। फिलहाल तीनों घायल युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन