फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants stopped school van and waved pistol on Rangbaaz Balamua song in Muzaffarpur; then made a reel

Bihar News: बदमाशों ने स्कूल वैन रोक कर रंगबाज बलमुआ गीत पर निकाली पिस्तौल; फिर बनाई रील, वीडियो आया सामने

Fri, 22 Sep 2023 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Sep 2023 07:51 PM IST
सार

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर से बच्चों के सामने पिस्तौल लहराकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इतना ही बदमाशों ने एक सूनसान स्थान पर पार्टी की और वहां भी रंगबाज बलमुआ... भोजपुरी गीत की धुन पर पिस्तौल के साथ वीडियो बनाया। पुलिस मामले को लेकर सख्त है। वीडियो पर छानबीन शुरू कर दी गई है और कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Miscreants stopped school van and waved pistol on Rangbaaz Balamua song in Muzaffarpur; then made a reel
स्कूल वैन के सामने हथियार लहराते बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर दबंगई के लिए हथियार लहराने का मामला सामने आया है। इस बार स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के सामने हथियार लहराया गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने न सिर्फ बच्चों के सामने दहशत फैलाने वाला वीडियो बनाया। बल्कि कानून को ठेंगा दिखाते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक, एक निजी विद्यालय की स्कूल वैन को रोका गया, जिसमें बच्चे बैठे थे। मौके पर बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक द्वारा हाथ में पिस्टल निकाली, जिसे वह बिना किसी खौफ के लहराता दिखा। उसके बाद उसने भोजपुरी गीत रंगबाज बलमुआ पर रील बनाई। वहीं, स्कूल वैन का चालक माहौल को ठीक रखने के लिए शांत बना रहा। लेकिन वह बदमाशों को रोक नहीं पाया। बदमाश वीडियो में अपना चेहरा दिखाने से भी नहीं डरे।
विज्ञापन


इसके साथ ही बदमाशों का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। उसमें कई लड़के पार्टी कर रहे हैं। इसमें भी वे उसी भोजपुरी गाने पर रील बनाते दिखे। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पुलिस परेशान है कि आखिर इस तरह खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करने की हिमाकत कोई कैसे कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आया है। उसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो कुछ दिन पुराना है। वीडियो में दिख रहे युवकों में दो की पहचान की गई है। एक पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि दूसरा फरार है। दोनों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed