फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants stole two lakhs by breaking trunk of bike in Muzaffarpur

Bihar: बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ाए दो लाख; बेटी की शादी के लिए मां ने बैंक से निकाले थे रुपये

Tue, 20 Jun 2023 06:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Jun 2023 06:32 PM IST
सार

थानाध्यक्ष दिगंबर कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया है। इसमें दो संदिग्ध बाइक से भागते नजर आए हैं। उन्हें चिह्नित करने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
Miscreants stole two lakhs by breaking trunk of bike in Muzaffarpur
घर के बाहर खड़ी डिक्की टूटी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग के बदमाश बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। यह घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव पोखर इलाके में घटी। चोरी का पता चलने पर पीड़ित महिला कृष्णा देवी बेहोश हो गई। वह बार-बार एक ही बात बोल रही थीं कि कोई तो वापस दिलवा दो पैसे, बेटी की शादी करनी है।

विज्ञापन


पीड़िता के रोने से मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने मामले की जानकारी काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। पीड़ित महिला और उसके बेटे सोनू से घटना के बारे में जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी 23 जून को है। शादी में खर्च था। इसके लिए वह अपने बेटे के साथ कल्याणी स्थित एसबीआई बैंक शाखा में गई थी। वहां उन्होंने दो लाख रुपये निकाले थे। रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रख दिए। वहां से बेटे के साथ घर पहुंचे। घर के बाहर बाइक खड़ी थी। गली में कोई नहीं था। बेटे ने कहा कि तुम पहले घर में जाओ। हम पैसे ले लेते हैं। वह बाइक से उतरकर बेटे के साथ अंदर गई। जब बेटा वापस आया तो डिक्की टूटी हुई थी। उसमें रखा पैसा गायब था। जबकि, बेटे ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। बहन की शादी होने वाली है। दरभंगा से बरात आनी है। लेकिन, इससे पहले ही बदमाश पैसे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दिगंबर कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया है। इसमें दो संदिग्ध बाइक से भागते नजर आए हैं। उन्हें चिह्नित करने की कवायद की जा रही है। फिलहाल, महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed