फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants shot dead nozzle man for not giving mobile after looting at petrol pump in Motihari

Bihar: बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर जबरन रूम खुलवा कर कैश लूटा; मोबाइल न देने पर नोजल मैन की गोली मार कर की हत्या

Tue, 20 Jun 2023 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Jun 2023 01:47 PM IST
सार

डुमरिया घाट थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि पंप पर गोली चली है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए मोतिहारी ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। पंप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। ताकि अपराधी की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
Miscreants shot dead nozzle man for not giving mobile after looting at petrol pump in Motihari
मृतक दुर्गा राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में एक पेट्रोल पंप के नोजल मैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार की रात करीब साढ़े तीन बजे की है। पेट्रोल लेने आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सरोतर पहल एनएच 27 मां हाइवे पंप की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के धनगरहा निवासी दुर्गा राय (52) मां हाइवे पंप पर पिछले डेढ़ माह से नोजल मैन काम करता था। वह सोमवार की रात पंप पर ड्यूटी पर था। इसी बीच करीब तीन साढ़े तीन बजे दो अपराधी बाइक से आए और जबरन कमरा खुलवा कर  उसमें रखे पैसे निकाल लिए। साथ ही जाते वक्त बदमाशों ने दुर्गा राय से मोबाइल मांगा। इनकार करने पर अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलने पर डुमरिया घाट थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। फिर उसे इलाज के लिए मोतिहारी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दुर्गा राय के घरवालों को जैसे ही सूचना मिली कि उसे अपराधियों ने गोली मार दी है। उसके बाद परिजन पंप पर पहुंचे। वहां से पता चला कि इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया है। सभी सदर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा राय घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी दो बेटी और दो बेटे हैं। दोनों बेटी की शादी कर चुका था। दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। इसी के कमाई से घर चल रहा था। उसकी मौत के बाद घर की कमाई बंद हो गई है। अब उसकी पत्नी को चिंता सता रही है कि आखिर घर का खर्च कैसे चलेगा।


डुमरिया घाट थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि पंप पर गोली चली है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए मोतिहारी ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। पंप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। ताकि अपराधी की पहचान की जा सके। वहीं घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed