{"_id":"649160852c0f5f91840e24d8","slug":"miscreants-shot-dead-nozzle-man-for-not-giving-mobile-after-looting-at-petrol-pump-in-motihari-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर जबरन रूम खुलवा कर कैश लूटा; मोबाइल न देने पर नोजल मैन की गोली मार कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर जबरन रूम खुलवा कर कैश लूटा; मोबाइल न देने पर नोजल मैन की गोली मार कर की हत्या
Tue, 20 Jun 2023 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:47 PM IST
सार
डुमरिया घाट थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि पंप पर गोली चली है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए मोतिहारी ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। पंप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। ताकि अपराधी की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
मृतक दुर्गा राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में एक पेट्रोल पंप के नोजल मैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार की रात करीब साढ़े तीन बजे की है। पेट्रोल लेने आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सरोतर पहल एनएच 27 मां हाइवे पंप की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के धनगरहा निवासी दुर्गा राय (52) मां हाइवे पंप पर पिछले डेढ़ माह से नोजल मैन काम करता था। वह सोमवार की रात पंप पर ड्यूटी पर था। इसी बीच करीब तीन साढ़े तीन बजे दो अपराधी बाइक से आए और जबरन कमरा खुलवा कर उसमें रखे पैसे निकाल लिए। साथ ही जाते वक्त बदमाशों ने दुर्गा राय से मोबाइल मांगा। इनकार करने पर अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलने पर डुमरिया घाट थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। फिर उसे इलाज के लिए मोतिहारी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दुर्गा राय के घरवालों को जैसे ही सूचना मिली कि उसे अपराधियों ने गोली मार दी है। उसके बाद परिजन पंप पर पहुंचे। वहां से पता चला कि इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया है। सभी सदर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दुर्गा राय घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी दो बेटी और दो बेटे हैं। दोनों बेटी की शादी कर चुका था। दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। इसी के कमाई से घर चल रहा था। उसकी मौत के बाद घर की कमाई बंद हो गई है। अब उसकी पत्नी को चिंता सता रही है कि आखिर घर का खर्च कैसे चलेगा।
डुमरिया घाट थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि पंप पर गोली चली है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए मोतिहारी ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। पंप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। ताकि अपराधी की पहचान की जा सके। वहीं घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुए हैं।