{"_id":"64ba617cbdb52160760188a9","slug":"miscreants-shot-at-two-real-brothers-in-muzaffarpur-absconded-after-looting-bike-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर दागी गोली, बाइक लूटकर हुए फरार; मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर दागी गोली, बाइक लूटकर हुए फरार; मामले की जांच में जुटी पुलिस
Fri, 21 Jul 2023 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 21 Jul 2023 04:14 PM IST
सार
घायल मो. आजाद ने बताया कि बदमाश उनकी बाइक छीनने लगे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने दो गोली चलाईं। एक गोली भाई मो. साहिल के बाएं पखुड़े के नीचे लगी और दूसरी गोली मुझ पर चलाई जो छिपने पर हल्का माथे पर छूते हुए निकल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची सकरा थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो सगे भाइयों पर गोली दाग दी। अपराधी बाइक लूटने पहुंचे थे। लूट का विरोध करने पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक लूटकर फरार हो गए। पूरा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पिपरी चौक के पास एनएच 28 का है। जहां बाइक सवार आधे दर्जन लूटेरों ने ट्रक चालक दो सगे भाइयों से महंगी मोटरसाइकिल लूट ली। जब दोनों भाइयों ने अपराधियों से लूट का विरोध किया तो उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में घायल हुए दोनों भाइयों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना के मंसूरपुर चमरुआ गांव के मो. सिराज के बेटे मो. साहिल और मो. आजाद के रूप में हुई है। गोली मारने के बाद अपराधी बाइक लूट कर भेरगरहां चौक की ओर हथियार लहराते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पर सकरा थाना के 112 पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायल दोनों भाइयों को सकरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले में घायल मो. आजाद ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई ट्रक चालक हैं। समस्तीपुर के ताजपुर स्थित मालिक के घर ट्रक खड़ा करके अपने घर करजा थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे थे। अचानक पिपरी चौक के पास पीछे से ओवरटेक कर तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने घेर लिया।
विज्ञापन
आजाद ने बताया कि उसके बाद बदमाश उनकी बाइक छीनने लगे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने दो गोली चलाईं। एक गोली भाई मो. साहिल के बाएं पखुड़े के नीचे लगी और दूसरी गोली मुझ पर चलाई जो छिपने पर हल्का माथे पर छूते हुए निकल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची सकरा थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।