फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants shot a textile businessman in gambling dispute in Samastipur; Died during treatment in hospital

Bihar Crime: जुआ खेलने के विवाद में बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी को मारी दो गोली; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Sun, 08 Oct 2023 12:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Oct 2023 12:22 PM IST
सार

Bihar: सदर डीएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मुर्गी फार्म में कुछ मित्र बैठे थे। इसी दौरान विवाद के बाद कपड़ा कारोबारी से पहले मारपीट की गई। फिर उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में रख कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Miscreants shot a textile businessman in gambling dispute in Samastipur; Died during treatment in hospital
मृतक कारोबारी दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाने के अकलू चौक स्थित एक मुर्गी फार्म के पास शनिवार रात बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी दीपक कुमार (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। दीपक हलई ओपी क्षेत्र के कौवाचक गांव के राजेश महतो उर्फ मख्खन महतो के बेटे बताए गए हैं। घटना की सूचना पर मुसरीघरारी पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोली मारने से पहले दीपक के साथ मारपीट भी की गई है। उसके हाथ और पांव तोड़ दिए गए। दीपक के पेट और गर्दन के पास दो गोली लगी हैं। मुसरीघरारी पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना से पहले दुकान देखने बाजार गया था युवक
मृतक कारोबारी के पिता मख्खन महतो ने बताया कि उनका बेटा शनिवार सुबह 10 बजे ताजपुर बाजार में कपड़े की दुकान खोलने के लिए दुकान देखने के लिए अपने दोस्त मुकेश साह के साथ घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसी दौरान देर रात सूचना मिली कि उनके बेटे को गोली मार दी गई है। जब वह गांव के लोगों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्गी फार्म पर जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद
मृतक के पिता राजेश का कहना है कि रात उसका बेटा अकलू चौक के पास स्थित मुर्गी फार्म पर दोस्तों के साथ ताश खेल रहा था। इसी दौरान खेल में विवाद होने पर बिरजू सहनी अखिलेश सहनी दोनों मौसेरा भाई है। इसके अलावा कुछ और लोग थे। उन लोगों ने मारपीट के बाद उसे पेट और गर्दन के पास गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, घटना के बाद मुर्गी फार्म बंद कर करोबारी फरार हो गया है।


सदर डीएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मुर्गी फार्म में कुछ मित्र बैठे थे। इसी दौरान विवाद के बाद कपड़ा कारोबारी से पहले मारपीट की गई। फिर उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में रख कर पूछताछ की जा रही है। अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed