{"_id":"64244245edc73f567a041a3b","slug":"miscreants-shot-a-person-after-a-dispute-over-seeing-fair-in-siwan-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, बीते दिन मेला देखने को लेकर हुआ था विवाद, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, बीते दिन मेला देखने को लेकर हुआ था विवाद, जांच जारी
Wed, 29 Mar 2023 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 29 Mar 2023 07:21 PM IST
सार
सीवान में मेला देखने को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। शख्स घायल होकर वहीं गिर गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। वहीं, पुलिस हमलावर को खोज रही है।
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना, सीवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावें गांव निवासी राजन सिंह पचलखी गांव से सीवान आ रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। इससे राजन सिंह घायल होकर वहीं गिर गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मामले में सीवान एसपी ने बताया कि एक दिन पहले पचलखी और पड़रिया गांव के लोगों के बीच मेला देखने को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। उसके बाद बुधवार को राजन सिंह पचलखी बाजार में मोटरसाइकिल से गया हुआ था। उसी दौरान बीते दिन की घटना को लेकर एक बदमाश ने राजन सिंह को गोली मार दी। गोली राजन के पैर के निचले हिस्से में लगी है।
विज्ञापन
पचलखी बाजार में गोलीबारी के बाद सीवान एसपी ने बताया कि एक दिन पूर्व मेले में विवाद हुआ था। उसके बाद एक व्यक्ति ने राजन सिंह पर गोली चलाई है। गोली पैर में लगी है। मामले की जांच कर हमलावर की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन