फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants shot a land trader in Siwan in broad daylight admitted to Sadar Hospital in injured condition

Siwan Crime: जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, घायल अवस्था में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 01 Mar 2023 09:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Mar 2023 09:40 PM IST
सार

सीवान नगर थाना क्षेत्र में स्थित दरोगाई मस्जिद से जमीन कारोबारी मोहम्मद तौकीर असर की नमाज पढ़कर बाहर निकला। उसी समय दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने तौकीर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Miscreants shot a land trader in Siwan in broad daylight admitted to Sadar Hospital in injured condition
जमीन कारोबारी पर गोलीबारी की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मामला सीवान शहर के दारोगायी  मस्जिद के पास का है। पुलिस मामले की जांच जुट गई है। घटना के वक्त व्यक्ति नगर थाना क्षेत्र के दरोगाई मस्जिद इमली चौक के पास नमाज पढ़कर निकल रहा था। इसी दौरान उसे बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। घायल का नाम तौकीर अहमद है जो शेख मुहल्ले का निवासी है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सुदर्शन राम और मुफ्फसिल थाना सर्किल इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस पीड़ित का बयान लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


दो बदमाशों ने चलाई थी गोली
सीवान नगर थाना क्षेत्र के शेख मोहल्ला में स्थित दरोगाई मस्जिद से मोहम्मद तौकीर असर की नमाज पढ़कर बाहर निकला। उसी समय दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने तौकीर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस घटना में उसे दो गोली सीने में और एक गोली पेट में गोली लगी है। नगर थाना अध्यक्ष सुदर्शन राम ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed