फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants looted a vehicle loaded with chicken in Supaul, killed the driver for opposing

Bihar: सुपौल में बदमाशों ने मुर्गा लदे वाहन में की लूटपाट, विरोध करने पर चालक को मारी गोली; इलाज के दौरान मौत

Fri, 02 Jun 2023 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Jun 2023 03:11 PM IST
सार

सदर एसडीपीओ ने बताया कि गोलीबारी की घटना में अपराधियों की गोली से पिकअप गाड़ी के चालक की मौत हो गई है। फिलहाल घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए एनएच 57 पर नाकाबंदी कर चौकसी बढ़ा दी गई है। विभिन्न इलाकों में छापेमारी भी पुलिस अपने स्तर से कर रही है।

विज्ञापन
Miscreants looted a vehicle loaded with chicken in Supaul, killed the driver for opposing
अस्पताल में मामले की जानकारी लेने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल जिले के भपटियाही थाना में एनएच 57 पर गुरुवार देर रात आठ अज्ञात बदमाशों ने मुर्गा लदे पिकअप को लूट लिया। लूटने के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने पिकअप गाड़ी के चालक को गोली मार दी। घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। भपटियाही पुलिस इस घटना की जांच करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

विज्ञापन


पिकअप गाड़ी के अन्य स्टाफ बंगाल के नदिया जिला निवासी बुद्धदेव ने बताया कि अपराधी आठ की संख्या में थे। सभी के हाथों में हथियार नजर आ रहा था। जब चालक ने गाड़ी रोकने से मना किया तो उसने चालक के सिर में गोली मार दी। उसके बाद गाड़ी में लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों के चले जाने के बाद घायल चालक को स्थानीय राहगीरों की मदद से सरायगढ़ भपटियाही स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बुद्धदेव ने बताया कि सदर अस्पताल के चिकित्सक ने जब घायल चालक के सिर का सीटी स्कैन कराया तो पता चला कि गोली सिर में फंसी हुई है। इसके बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल चालक की दरभंगा DMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगाल के नदिया जिला के नाकासापारा थाना इलाके के बेथोदोहरी निवासी विश्वजीत दास (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर अस्पताल पहुंचे सदर एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि भपटियाही थाना अंतर्गत एनएच 57 मुख्य मार्ग से मुर्गा लदे एक पिकअप गाड़ी से चालक सहित दो अन्य लोग मुजफ्फरपुर से बंगाल के नदिया जिला जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने एनएच 57 पर हथियार के बल पर गाड़ी को जबरदस्ती रोक कर लूटपाट शुरू कर दी। वहीं, चालक के इसका विरोध करने पर उसके सिर में बदमाशों ने गोली मार दी। सदर एसडीपीओ ने बताया कि गोलीबारी की घटना में अपराधियों की गोली से पिकअप गाड़ी के चालक की मौत हो गई है। फिलहाल घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए एनएच 57 पर नाकाबंदी कर चौकसी बढ़ा दी गई है। विभिन्न इलाकों में छापेमारी भी पुलिस अपने स्तर से कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed