फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants fired at Mohanpur OP in charge who went to catch buffalo thief gang in Samastipur

Bihar: भैंस चोर गिरोह को पकड़ने गए मोहनपुर ओपी प्रभारी पर बदमाशों ने चलाई गोली; आंख के पास लगी, हालत नाजुक

Tue, 15 Aug 2023 02:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Aug 2023 02:10 PM IST
सार

Bihar Crime: समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में भैंस चोर गिरोह को पकड़ने के लिए छापेमारी करने गए मोहनपुर ओपी प्रभारी पर बदमाशों ने गोली चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज बेगूसराय के नीजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Miscreants fired at Mohanpur OP in charge who went to catch buffalo thief gang in Samastipur
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में भैंस चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे मोहनपुर ओपी प्रभारी नंद किशोर यादव पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उनके आंख के ऊपर लगी है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी विनय तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका इलाज चल रहा है और अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम लगी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोहनपुर ओपी क्षेत्र में लगातार भैंस चोरी की घटनाएं हो रही थीं। उसमें नालंदा के गिरोह के सक्रिय होने की बात सामने आई थी। रात को मोहनपुर ओपी प्रभारी को सूचना मिली कि भैंस चोर इलाके में सक्रिय हैं। उसके बाद उन्होंने सीमावर्ती थाने को सूचना दी। उसके बाद पुलिस टीम ने तीन चोर, एक ट्रक और एक पिकअप वैन को पकड़ा था। इसके बाद मौके पर पहुंचे ओपी प्रभारी बदमाशों को पकड़ कर थाने लाए और पूछताछ की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि अभी और गिरोह के सदस्य विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में है।
विज्ञापन


पांच बदमाशों ने की फायरिंग
इसके बाद वह अपनी टीम के साथ छापेमारी करने पहुंचे ही थे कि वहां पहले से मौजूद पांच बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके आंख के ऊपर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार चोरों से की जा रही पूछताछ
एसपी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए चोरों से लगातार पूछताछ की जा रही है। उनके गिरोह के सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसको लेकर इलाके में स्पेशल टीम लगातार काम कर रही है। एसपी ने बताया कि जल्द ही इस घटना में शामिल गिरोह के बदमाशों को पकड़ने में पुलिस सफल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed