फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants escaped after looting cash-mobile after firing on finance personnel in Muzaffarpur

Bihar News: फाइनेंस कर्मी पर फायरिंग कर कैश-मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश; पैर में गोली फंसने से स्थिति गंभीर

Fri, 01 Sep 2023 04:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Sep 2023 04:55 PM IST
सार

Bihar: डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि फाइनेंस कर्मी को गोली मारी गई है। घटनास्थल की जांच की गई है। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। लूट कितने की हुई है, उसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Miscreants escaped after looting cash-mobile after firing on finance personnel in Muzaffarpur
अस्पताल में भर्ती घायल फाइनेंस कर्मी शंकर साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर में बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी। घटना के दौरान फाइनेंस कर्मी कैश कलेक्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने कर्मी से कैश और मोबाइल लूट लिया और विरोध करने पर दो गोली मार दी। गोली पैर में लगी है। इसके बाद फाइनेंस कर्मी जख्मी हालत में सड़क किनारे ही गिर गया। जबकि, अपराधी मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी मोतीपुर पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना पर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि, घटना की जानकारी मिलते ही फाइनेंस कर्मी के स्टाफ के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। फिर जख्मी अवस्था में घायल को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। उसके बाद उसे मेडिकल ले जाया गया। वहां से पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गोली पैर में फंसी है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी की पहचान समस्तीपुर निवासी शंकर साह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मामले में फाइनेंस कंपनी के ब्रांच प्रोसेस मैनेजर मिथलेश सिंह ने बताया कि उनकी ब्रांच मोतीपुर में है। शंकर सुबह को जहांगीरपुर निकला था, वहां कलेक्शन किया था। उसके बाद वह मोतीपुर ब्रांच के लिए निकला। वह बाइक से था। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पैसे कितने कलेक्ट हुए वह स्पष्ट नहीं है। शंकर बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके ठीक होने पर ही स्पष्ट पता चल पाएगा कि अपराधियों ने कितने रुपये लूटे हैं। फिलहाल, उसे पटना रेफर कर दिया गया है। शंकर के परिजन को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि फाइनेंस कर्मी को गोली मारी गई है। घटनास्थल की जांच की गई है। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। लूट कितने की हुई है, उसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed