फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar JDU News: JDU MLA Sharfuddin Car Attack Miscreants attacked JDU MLA from sheohar mohd sharfuddin car, four accused arrested

बिहार: जेडीयू विधायक की कार पर बदमाशों ने किया हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 07:56 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Sep 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Bihar JDU News: JDU MLA Sharfuddin Car Attack Miscreants attacked JDU MLA from sheohar mohd sharfuddin  car, four accused arrested
handcuff

बिहार में अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस कारण राज्य में राजनीतिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। दूसरी ओर कोरोना वायरस संकट के बावजूद भी स्थानीय नेताओं का जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार रात एक कार्यक्रम से लौट रहे शिवहर से जेडीयू विधायक मोहम्मद शर्फुद्दीन की कार पर कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया।  

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के बाद जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज करवाया है। स्थानीय पुलिस ने भी शिकायत मिलने के बाद दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात विधायक मेसोठा गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू विधायक के साथ यह घटना पिपराही थाना क्षेत्र इलाके में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी भारी संख्या में बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया है कि इस हमले में विधायक को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed