फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minor girl from Sitamarhi treated brutally in Gurugram; Kept hostage for 5 months, beaten and poured acid on

Bihar: सीतामढ़ी की नाबालिग से गुरुग्राम में हैवानियत; 5 महीने बंधक बनाए रखा, मारपीट के साथ तेजाब डाला, और...

Sun, 10 Dec 2023 02:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Dec 2023 02:10 PM IST
सार

Crime Against Women: पीड़िता की मां ने बताया कि रुपयों की जरूरत होने पर अपनी 13 साल की बेटी को सेक्टर-57 स्थित मकान के चौथे फ्लोर पर रहने वाली महिला के घर पर काम के लिए छोड़ दिया। वेतन की भी बात हो गई थी। एक महीने तक सब ठीक रहा। लेकिन उसके बाद महिला और उसके दोनों बेटों ने बच्ची के साथ अत्याचार शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Minor girl from Sitamarhi treated brutally in Gurugram; Kept hostage for 5 months, beaten and poured acid on
नाबालिग के साथ हैवानियत की सारी हदें की गईं पार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी की नाबालिग लड़की से गुरुग्राम में हैवानियत करने का मामला सामने आया है। गुरुग्राम के सेक्टर-57 निवासी एक मकान मालकिन और उसके बेटों ने 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार दीं। उन लोगों ने पहले बच्ची का आपत्तिजनक वीडियो बनाया। फिर उसके हाथ पर तेजाब डाल दिया, जिसके कारण उसका हाथ 90 प्रतिशत जल चुका है। इतना ही नहीं हैवानों ने उसके बाद बच्ची पर रॉड और हथौड़ों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। यही नहीं, बच्ची को कुत्ते से भी कटवाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन

 
मूल रूप से सीतामढ़ी जिले की रहने वाली है बच्ची
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नाबालिग बच्ची की मां की शिकायत पर शनिवार को महिला थाना सेक्टर-51 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के एक गांव की रहने वाली है। जो अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम में ही रहती है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में सफाई का काम करती है, पति माली है। वह परिवार के साथ गुरुग्राम के एक गांव में रहती है।
विज्ञापन



 
‘बच्ची की हालत देख मां का हुआ बुरा हाल’
उन्होंने बताया कि रुपयों की जरूरत होने पर अपनी 13 साल की बेटी को सेक्टर-57 स्थित मकान के चौथे फ्लोर पर रहने वाली महिला के घर पर काम के लिए छोड़ दिया। हर महीने नौ हजार रुपये वेतन देने की बात हुई। पीड़िता की मां ने बताया कि एक महीने तक सब ठीक रहा। लेकिन उसके बाद महिला और उसके दोनों बेटों ने बच्ची के साथ अत्याचार शुरू कर दिया। शनिवार को वह सेक्टर-57 स्थित एक महिला के सहयोग से आरोपी महिला के घर गई और बच्ची को रेस्क्यू करवाया। बच्ची की हालत देखकर मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘बच्ची के साथ गलत हरकत कर बनाया वीडियो’
बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ आरोपी महिला के दोनों बेटों ने गलत हरकत कर वीडियो बनाया। इसके अलावा बेटी के मुंह पर पट्टी बांध कर पिटाई करते थे। बच्ची के हाथ पर तेजाब भी डाल कर जला दिया। बेटी को कुत्ते से कटवाने के साथ-साथ हथौड़ी और लोहे की रॉड से पीटा गया। आरोपी बच्ची को दो दिन में सिर्फ एक बार ही खाने के लिए सामान देते थे। जमीन पर सुलाया जाता था। पांच महीने तक बच्ची को बंधक बनाकर रखा। बेटी से बात भी नहीं करवाते थे। सिर्फ दो महीने ही रुपये दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed