फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minister Jeevesh Mishra found guilty in fake medicine case, court released him after imposing a fine of Rs 700

Bihar News: नकली दवा केस में दोषी पाए गए मंत्री जीवेश मिश्रा, कोर्ट ने 7000 रुपये जुर्माना लगाकर छोड़ा

Fri, 04 Jul 2025 05:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 05:46 PM IST
सार

बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा को राजस्थान की कोर्ट ने 15 साल पुराने नकली दवा केस में दोषी पाया है। कोर्ट ने उन्हें 7,000 रुपये जुर्माना लगाकर छोड़ा है। यह मामला उनके फार्मा कंपनी निदेशक रहते हुए साल 2010 में दवा मिलावट से जुड़ा था। 
 

विज्ञापन
Minister Jeevesh Mishra found guilty in fake medicine case, court released him after imposing a fine of Rs 700
बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा को राजस्थान की राजसमंद कोर्ट ने 15 साल पुराने नकली दवा आपूर्ति मामले में दोषी करार दिया है। हालांकि कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए 7,000 रुपये जुर्माना लगाकर और सदाचार बनाए रखने की हिदायत के साथ रिहा कर दिया। यह फैसला 4 जून 2025 को सुनाया गया था, जबकि सजा पर सुनवाई 1 जुलाई को हुई।
विज्ञापन


मामला वर्ष 2010 का है, जब जीवेश मिश्रा राजनीति में आने से पहले दवा कारोबार से जुड़े थे। उस समय वह "आल्टो हेल्थलेयर प्राइवेट लिमिटेड" नामक फार्मा कंपनी के निदेशक थे। जांच में पाया गया कि राजस्थान की कंपनी "कंसारा ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर" को जो दवाएं सप्लाई की गईं, उनमें से ‘सिप्रोलिन 500’ नामक दवा की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थी और उसमें मिलावट पाई गई थी। यह दवा तीन कंपनियों द्वारा सप्लाई की गई थी, जिनमें से एक कंपनी जीवेश मिश्रा की थी। इस मामले में कोर्ट ने जीवेश मिश्रा समेत कुल 9 लोगों को दोषी ठहराया, लेकिन ऑफेंडर प्रोबेशन एक्ट के तहत उन्हें जेल की सजा से राहत दी गई और सिर्फ जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: कॉलेज के अंदर से गायब हुई पीजी की छात्रा ने शेयर किया वीडियो.. बातें सुन रह जाएंगे हैरान!
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान कोर्ट के फैसले के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। राजद प्रवक्ता और जाले के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि जीवेश मिश्रा को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि “जो व्यक्ति नकली दवाइयां बेच सकता है, वह जनता के साथ भी धोखा कर सकता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने स्वयं अपने चुनावी हलफनामे में यह जानकारी दी थी कि उन पर नकली दवा से जुड़ा मामला चल रहा है। ऋषि मिश्रा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि “अब भी अगर नीतीश कुमार नहीं जागे, तो यह ईमानदारी और सुशासन के दावों की पोल खोल देगा।”


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed