फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Migrant workers returning from industrial cities will be kept in quarantine centers: Bihar government

बिहार सरकार का बड़ा निर्णय, इन 11 शहरों से लौटे मजदूरों को ही क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा

Sat, 23 May 2020 11:46 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 23 May 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Migrant workers returning from industrial cities will be kept in quarantine centers: Bihar government
प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI

बिहार सरकार ने प्रवासी मजदूरों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब देश के हर राज्य और हर जगह से आने वाले प्रवासी मजदूरों की जगह केवल 11 शहरों से आने वाले कामगारों को ही क्वारंटीन में रखा जाएगा। 

विज्ञापन

राज्य सरकार ने कहा है कि इन 11 शहरों में सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, कोलकाता और बंगलूरू शामिल है, यहां से आने वाले हर कामगार को क्वारंटीन में रहना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने यह फैसला प्रवासी मजदूरों की रैंडम सैंपलिंग के बाद आए परिणाम को देखते हुए लिया है। सरकार का मानना है कि इन 11 शहरों से आने वाले प्रवासी मजदूरों में ही अधिकतर कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, या वे संक्रमित हैं। 

वहीं, सरकार के इस आदेश में कहा गया है कि बाकी शहरों से आने वाले प्रवासियों को पंजीकरण कराना होगा, लेकिन वह घरों में ही क्वारंटीन में रह सकते हैं। लेकिन जांच के बाद उनमें लक्षण दिखाई देते हैं, तो जांच रिपोर्ट आने तक इन्हें क्वारंटीन में रहना होगा। 

आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य के मुख्य सचिव के बीच हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया है और इसे तुरंत प्रभाव से राज्य में लागू कर दिया गया है। राज्य के सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी और एसपी को पत्र लिखकर इस दिशानिर्देश की जानकारी दे दी गई हैं।

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि राज्य में 61 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इस तरह राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2166 हो गई है। उन्होंने बताया है कि नए मामलों में सबसे ज्यादा मामले बक्सर जिले में सामने आए हैं, जहां 13 लोग संक्रमित हुए है। 


इसके बाद खगड़िया में नौ, गया में सात, पूर्वी चंपारण में छह, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण और सीतामढ़ी में पांच-पांच, बेगुसराय, मुजफ्फरपुर और मुंगेर में तीन-तीन और अरवाल और कैमुर जिले में एक-एक मामले सामने आए हैं। बक्सर में संक्रमित होने वालों में एक वर्षीय बच्चा और सात वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed