फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Microsoft offered 1.02 crore job to welder son

पिता वेल्डर, बेटे को माइक्रोसॉफ्ट ने दी 1.02 करोड़ की जॉब

Sat, 06 Feb 2016 06:12 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
Microsoft offered 1.02 crore job to welder son

बिहार के खगड़िया में वेल्डिंग की एक छोटी सी दुकान करने वाले चन्द्रकांत सिंह की जिंदगी कुछ ही घंटों के अंतराल में पूरी तरह बदल गई है। नाते रिश्तेदारों की बधाइयों के लगातार फोन तो आ ही रहे हैं मीडिया के कैमरों ने भी उनके मकान की चमक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


वजह भी कुछ ऐसी ही है, वेल्डिंग करके परिवार की गुजर बसर करने वाले चन्द्रकांत सिंह के बेटे वात्सल्य को दुनिया की दिग्गज साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 1.02 करोड़ की जॉब ऑफर की है। वात्सल्य ने माइक्रोसॉफ्ट के इस ऑफर को स्वीकार कर लिया है हालांकि वह अक्टूबर के आसपास कंपनी ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन


वात्सल्य आईआईटी खड़गपुर से बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। माइक्रोसॉफ्ट के इस ऑफर की जानकारी आईआईटी के निदेशक पार्थ चक्रवर्ती ने अपने फेसबुक पेज पर दी। इसके बाद से ही वात्सल्य चर्चाओं के केन्द्र में आ गए, जो आईआईटी से होते हुए खगड़िया के उनके छोटे से घर तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी खड़गपुर के छात्र हैं वात्सल्य

Microsoft offered 1.02 crore job to welder son

खगड़िया से माइक्रोसॉफ्ट तक का वात्सल्य का सफर देखने में जितना चकाचौंध भरा दिखता है उसके पीछे उतना ही संघर्ष छिपा है। वात्सल्य ने 12वीं तक की पढ़ाई बिहार बोर्ड से ही की है। बकौल वात्सल्य 10वीं तक वह आईआईटी के बारे में कुछ नहीं जानते थे।

लेकिन 12वीं पास करते ही उन्होंने आईआईटी में जाने की ठान ली और जेईईई का एग्जाम दिया, लेकिन तैयारी न होने के कारण नंबर नहीं आया। हालांकि इस झटके ने उनके मन में आईआईटी में एडमिशन की इच्छा बलवती कर दी।

इसके बाद उन्होंने तैयारी के लिए कोटा जाने का मन बनाया, लेकिन घर की हालत ऐसी नहीं थी कि उनका खर्चा उठाया जा सके। बेटे के मन की उलझन को पिता ने समझा और जैसे तैसे कर उन्हें तैयारी के लिए कोटा भेज दिया।

वात्सल्‍य ने भी पिता को निराश नहीं किया और एक साल की तैयारी के बाद ही आईआईटी खड़गपुर में प्रवेश कर लिया। जहां उन्हें पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी मिल गई। काबिल बेटे ने‌ पिता की मेहनत को वसूल करते हुए खुद को साबित कर दिखाया। बेटे के माइक्रोसॉफ्ट में चयन पर पिता चन्द्रकांत सिंह का कहना है कि उनकी 20 साल की मेहनत का फल उन्हें मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed