फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mausam Bihar News : tomorrow weather today news bihar weather report

बिहार का मौसम : कल 44.9 डिग्री तक पहुंच गया था तापमान; मेरे इलाके में आज का मौसम कैसा रहेगा- जानें इसका जवाब

Thu, 02 May 2024 07:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 02 May 2024 07:32 AM IST
सार

Bihar Weather Report : तापमान लगातार चढ़ता हुआ बुधवार को बिहार के शेखपुरा में अधिकतम 44.9 डिग्री तक पहुंच गया था। आज सुबह बिहार के कई हिस्सों में राहत भरी हवा चल रही थी। तो, क्या मौसम बदल रहा है? आज का मौसम कैसा रहेगा- जानें सबकुछ।

विज्ञापन
Mausam Bihar News : tomorrow weather today news bihar weather report
गर्मी और धूप से परेशान हैं लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में किधर मौसम में राहत रहेगी, यह समझना फिलहाल आसान नहीं। कल का तापमान देखें तो यह काफी हद तक समझ में आता है। कल पटना 42.8, गया 43.5, भागलपुर 42.3, पूर्णिया 41.7, बाल्मीकिनगर 42, मुजफ्फरपुर 40.8, छपरा 42.4, सुपौल 41.6, फारबिसगंज 41.2,  डेहरी 42.8, मधुबनी 43.6, मोतिहारी 42, शेखपुरा 44.9, गोपालगंज 43.4, जमुई 43.1, भोजपुर 43.1, समस्तीपुर 41.4, पुपरी 41.4, औरंगाबाद 43.3, खगड़िया 43.4, बांका 43.4, कटिहार 40.7, नवादा 43.6, हरनौत 42.7, अररिया 39.5, जीरादेई 43.2, पूसा 41.5, किशनगंज 37.0, अरवल 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान से परेशान था। मतलब, किसी भी हिस्से में जाएं- गर्मी थी। लेकिन, आज से तीन दिनों के लिए कुछ राहत और कुछ परेशानी वाली खबर है।

विज्ञापन


क्या बताया जा रहा पूर्वानुमान में
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी का पूर्वानुमान बताया है। अगले 5 दिनों के पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के जमुई, भागलपुर एवं बांका के कुछ स्थानों पर लू (भीषण उष्ण लहर) की आशंका देख ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, सीतामढ़ी एवं मधुबनी में उष्ण लहर की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों में उष्ण दिवस की आशंका जताई गई है। बिहार में बुधवार को अधिकतम तापमान शेखपुरा में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान समस्तीपुर के पूसा में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


बादल नहीं रहेगा, इसलिए तीखी धूप से सामना
मौसम विभाग का मानना है बिहार में शुष्क मौसम का परिदृश्य लगातार बना हुआ है। शुष्क मौसम के बीच क्या तापमान बढ़ेगा? इस सवाल के जवाब में मौसम विशेषज्ञ कहते हैं कि शुष्क मौसम कारण है तापमान बढ़ने का। अभी जो हवा बिहार में पहुंच रही है, वह शुष्क है। शुष्क हवा बिहार के अधिकांश हिस्सों में पहुंच रही है। इन्हीं हवाओं के चलते अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है। इन्हीं सब करणों से बिहार के कई जिले भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। अगले 48 घंटे के दौरान भी मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। शुष्क हवा के कारण बादल नहीं बनेंगे। बादल नहीं रहेंगे तो पृथ्वी और आसमान के बीच कोई बाधा नहीं रहेगी और सूर्य की तीखी किरणें सीधे पहुंचेंगी। बिहार में इन हवाओं का असर पिछले दिनों के अपेक्षा कम रहेगा, यह राहत है। सुबह और शाम मे थोड़ी-बहुत ठंडक रहेगी, जिसका मुख्य कारण है हवा के दिशा में बदलाव। मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed