{"_id":"65705f101dcd91c96f051799","slug":"massive-fire-broke-out-in-room-due-to-gas-cylinder-in-nalanda-goods-worth-around-rs-5-lakh-burnt-to-ashes-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गैस सिलेंडर से कमरे में लगी भीषण आग; करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गैस सिलेंडर से कमरे में लगी भीषण आग; करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान जलकर खाक
Wed, 06 Dec 2023 05:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 06 Dec 2023 05:16 PM IST
सार
Nalanda Hindi News: नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा के नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्टेशन रोड मोहल्ला में बुधवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों से कमरे में रखा सामान भी जलने लगा। आग लगने की इस घटना के कारण करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में पीड़ित बनारसी चौधरी की पत्नी मालती देवी ने बताया कि वे घर के नीचे श्रृंगार की दुकान चलाती हैं। जब वह दुकान पर बैठी हुईं थी। तभी पड़ोसियों ने ऊपर के कमरे से धुआं निकलने की बात बताई। इसके बाद दौड़कर वे अंदर गईं तो कमरे का नजारा देख दंग रह गईं।
विज्ञापन
कमरे में धीरे-धीरे आग की लपट तेज हो रही थी। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए जुगाड़ लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि सूचना पर अग्निश्मन की गाड़ी और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक कमरे में रखा करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पीड़ित द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।