फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman commits suicide by hanging herself in Munger Hindi News

Bihar News: मुंगेर में पति को काम पर भेजकर महिला ने लगाई फांसी, चार महीने पहले देवर ने भी की थी आत्महत्या

Mon, 29 Jan 2024 07:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 Jan 2024 07:15 PM IST
सार

मुंगेर के टोला गांव में एक विवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के देवर ने भी चार महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। इतने कम समय में हुईं दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself in Munger Hindi News
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के पेरू मंडल टोला गांव में 26 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पैरू मंडल टोला निवासी तिलो मंडल का पुत्र मुकेश मंडल की पत्नी गुंजन कुमारी ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति मुकेश कुमार ने बताया कि गुंजन ने सुबह उसे पैसे देकर टोटो चलाने के लिए भेजा था। दोपहर ढाई घंटे वापस आने पर वह घर पहुंचा तो दरबाजा बंद था। किसी तरह वह अंदर पहुंचा तो बच्चे रो रहे थे। वहीं, दूसरे कमरे में पंखे से उसका शव लटका हुआ था। शव को उतारकर  स्थानीय नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन छोटे-छोटे बेटे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुकेश की शादी भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत महेशी मोतीचक निवासी मदन मंडल की बेटी गुंजन कुमारी के साथ 2017 में हुई थी। घर में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा कोई नहीं रहता था। मृतका की सास, ससुर और ननद दियारा में रहकर खेती करते हैं। घटना के समय गुंजन बच्चों के साथ घर में अकेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने बताया कि उसका किसी बात पर भी पत्नी से विवाद नहीं हुआ था। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में भी उसे कोई जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  


बता दें कि इससे पहले 2 सितंबर 2023 को मृतका के चचेरे देवर राम बहादुर मंडल (25) पुत्र सूरज कुमार ने घरेलू विवाद और पैसे की तंगी के कारण आत्महत्या कर ली थी। अब चार महीने महिला के आत्महत्या करने से घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed