फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Manipur Violence: Women Stripped And Assaulted, Lalu Yadav Attacks PM Narendra Modi, BJP, Mob Lynching, RJD

Manipur Video : लालू बोले- मणिपुर में लोकलाज-मानवता का कत्ल हुआ, मगर भाजपा वाले कंबल ओढ़कर घी पी रहे

Thu, 20 Jul 2023 12:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Jul 2023 12:06 PM IST
सार

Lalu Yadav : पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मणिपुर के वायरल वीडिया के बाद केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। विपक्षी दलों की बैठक से लौटने के बाद लालू ने और क्या कहा, जानिए पूरी बात।

विज्ञापन
Manipur Violence: Women Stripped And Assaulted, Lalu Yadav Attacks PM Narendra Modi, BJP, Mob Lynching, RJD
Lalu Prasad Yadav - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाने के मामले में सियायत तेज हो गई। पूरा विपक्ष भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहा है। विपक्ष के कई नेता तो इस्तीफा की मांग तक कर चुके हैं। इस मामले की निंदा की है। वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी इस मामले में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। लालू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज, विश्वास, संस्कृति, सौहार्द, संवाद और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है। नफ़रत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़ कर घी पी रहे है। इन लोगों को प्रेम, सौहार्द, इंसानियत, सामाजिक एकता एवं भारतीय सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं है। मणिपुर में जो हो रहा है वह शर्मनाक है।

विज्ञापन


ललन सिंह बोले- पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए
वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। विदेश में अपने नाम का जयकारा लगवाने वाले प्रधानमंत्री जी को मानवता के प्रति संवेदना है या नहीं? पीएम मोदी विदेश में अपना जय-जयकार करवा रहे हैं और देश में महिलाएं-बेटियों के साथ इस तरह की घटना हो रही है। इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए। इस तरह की अमानवीय घटना से पूरा देश का सिर शर्म से झुक गया है। प्रधानमंत्री को मौन व्रत तोड़ देना चाहिए।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के भी आरोप हैं
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो में दिख रहा है कि लोगों की भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रही है। इस दौरान कथित तौर पर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के भी आरोप हैं। वीडियो सामने आने के बाद से ही विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हो गया है। मानसून सत्र के दौरान भी इस मुद्दे पर हंगामा होने के आसार हैं। सरकार भी संसद में मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। 

प्रधानमंत्री बोले- 140 करोड़ देशवासी शर्मसार हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed