फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man who got beaten up in viral video turned out to be accused in two cases; was absconding for 3 years

Bihar: वायरल वीडियो में पिटने वाला अधेड़ ही निकला दो मामलों में आरोपी; तीन साल से चल रहा था फरार

Wed, 09 Aug 2023 03:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Aug 2023 03:07 PM IST
सार

Bihar Police: तेलमर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चोरी का आरोप लगाकर अधेड़ संजय सिंह को कुछ ग्रामीणों द्वारा लाठी-डंडे से पीटा है। वह शुरू से ही अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति रहा है। वह तेलमर थाना के दो कांडों में पिछले तीन सालों से फरार चल रहा था। इलाज के बाद संजय सिंह को न्यायालय को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Man who got beaten up in viral video turned out to be accused in two cases; was absconding for 3 years
आरोपी को पुलिस को सौंपते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में अधेड़ की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तेलमर थाना क्षेत्र के बनगछा गांव का बताया जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो 24 जुलाई का है। अधेड़ की पहचान थाना क्षेत्र के ललुआडीह गांव निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में संजय सिंह ने कुल 12 लोगों को आरोपित कर एक अगस्त को तेलमर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


प्राथमिकी में संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि 24 जुलाई की सुबह 5:30 बजे वह अपने गांव से बनगछा गांव जा रहा था। उसके पास एक लाख 12 सौ रुपये नकद थे। वह पैसे बनगछा गांव के रहने वाले लीला बिंद को देने जा रहा था। तभी 20 से 25 हथियारबंद लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडे से जमकर उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद उन लोगों ने जेब में रखे रुपये, सोने की चेन और अंगूठी को भी छीन लिया। जब वह बुरी तरह से जख्मी होकर बेहोश हो गया तो किसी ने तेलमर थाना को इस बात की सूचना दी। इसके बाद तेलमर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए कल्याण बिगहा अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




वायरल वीडियो के मुताबिक, दर्जन भर लोग हाथों में लाठी-डंडे लिए छत पर गिरे अधेड़ के ऊपर बरसा रहे है। वहीं, गलियों में भी ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधेड़ को पीटने वाले लोग गांव छोड़ हुए फरार
वहीं, तेलमर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चोरी का आरोप लगाकर संजय सिंह को कुछ ग्रामीणों द्वारा लाठी-डंडे से पीटा गया है। संजय सिंह पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति रहा है। तेलमर थाना के दो कांडों में पिछले तीन सालों से संजय सिंह फरार चल रहा था। पुलिस हिरासत में इलाज के बाद संजय सिंह को न्यायालय को सौंप दिया गया है। वहीं, दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस पिटाई करने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। सभी लोग गांव छोड़ फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed