फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man stabbed to death allegedly over dispute regarding seat in Pawan Express train

पवन एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद, यात्री की चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 22 Jun 2019 11:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 22 Jun 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Man stabbed to death allegedly over dispute regarding seat in Pawan Express train
छपरा जंक्शन में एक शख्स की चोकू गोदकर हत्या कर दी गई - फोटो : ANI

बिहार के दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पैसे कमाने के लिए मुंबई जा रहे एक युवक की छपरा जंक्शन से पहले चलती ट्रेन में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। एक सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को छपरा जंक्शन पर उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं। पीड़ित का नाम अनिल कामती है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 35 साल के अनिल कामती अपने भाई और चाचा के साथ कामती दरभंगा जंक्शन से पवन एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा करते हुए मुंबई जा रहे थे। ट्रेन यात्रियों से खचाखच इतनी भरी थी कि किसी के इधर-उधर होने तक की जगह नहीं थी। इसी बीच कामती का मुजफ्फरपुर जंक्शन से चढ़े एक यात्री से ऊपर की सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अनिल ने ट्रेन में गश्त कर रही पुलिस (स्कॉर्ट पार्टी) से इसकी शिकायत कर दी।
विज्ञापन


जिसके बाद स्कॉर्ट पार्टी ने मामले को शांत करवा दिया। पार्टी के हाजीपुर में उतरने के बाद दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। ट्रेन जब छपरा कचहरी स्टेशन को पार कर रही थी तो उस दौरान एक अन्य युवक ने अनिल के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शाम करीब साढ़े सात बजे जब ट्रेन छपरा जंक्शन पर पहुंची तो वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे पुलिस बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि हत्यारे कौन थे और वह ट्रेन से किस तरह से फरार हो गए इसके बारे में पुलिस कोई भी जानकारी देने से बच रही है। वहीं छपरा राजकीय रेलवे पुलिस के एएसआई संजीत कुमार ने कहा, 'उनके बीच सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। पीड़ित को शौचालय के पास चाकू से मारा गया।'



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed