{"_id":"646df8da9fd23013990a45ae","slug":"man-killed-a-youth-for-stopping-him-from-dancing-on-dj-with-knife-at-wedding-ceremony-in-supaul-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी समारोह में चाकू लेकर डीजे पर डांस; लड़की पक्ष के युवक ने टोका तो घोंपकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी समारोह में चाकू लेकर डीजे पर डांस; लड़की पक्ष के युवक ने टोका तो घोंपकर की हत्या
Wed, 24 May 2023 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 24 May 2023 05:15 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि युवक को बरात में शामिल लोगों ने गोली मार दी है। हालांकि पुलिस को अब तक घटनास्थल से कोई खोखा नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना, सुपौल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सुपौल में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, डीजे पर डांस करने के दौरान बराती और लड़की पक्ष के बीच झड़प हो गई। इस दौरान डीजे पर चाकू लेकर डांस कर रहे बरात पक्ष के एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर जमकर चाकू से वार कर दिए। यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के गोरियारी टोला की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बरात में शामिल लोग हाथ में चाकू लेकर डांस कर रहे थे। इस दौरान चाकू लेकर डांस नहीं करने की बात पर बारात में शामिल शख्स ने एक युवक पर हमला कर दिया। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलहा पंचायत के वार्ड 10 स्थित गोरियारी टोला निवासी मुनेश्वर मुखिया के बेटे ललन मुखिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि युवक को बरात में शामिल लोगों ने गोली मार दी है। परिजन का कहना है कि मृतक के शरीर पर गोली लगने जैसा छेद भी है, एक्सरे करवाने के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि घटनास्थल से अब तक पुलिस को कोई खोखा नहीं मिला है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन