फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   main accused in serial blasts died of injuries

पटना ब्लास्टः मुख्य आरोपी ने दम तोड़ा

Fri, 01 Nov 2013 11:31 AM IST
अमर उजाला, पटना
अमर उजाला, पटना Updated Fri, 01 Nov 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
main accused in serial blasts died of injuries

नरेंद्र मोदी की पटना रैली को निशाना बनाकर किए गए सिलसिलेवार बम धमाकों के मुख्य आरोपियों में से एक की मौत हो गई है। वह गंभीर रूप से जख्मी था।

विज्ञापन


रविवार को पटना रेलवे स्टेशन पर हुए पहले विस्फोट में एनुल उर्फ तारिक जख्मी हो गया था। वह शहर के इंदिरा गांधी मेडिकल इंस्टीट्यूट में तभी से भर्ती था। वह कोमा में था।
विज्ञापन


वह और एक अन्य आरोपी इम्तियाज अंसारी स्टेशन के टॉयलेट में बम फिट कर रहे थे, जब साथ वाले स्टॉल से चीनी मोबाइल फोन की तेज घंटी ने उनका ध्यान भटका दिया। इस हड़बड़ी में बम वहीं गिरकर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'छह लोगों ने दिया था ब्लास्ट को अंजाम'

अंसारी विस्फोटकों से भरा बैग लेकर भागते हुए पकड़ा गया। पुलिस का दावा है कि अंसारी ही उन छह लोगों में मास्टरमाइंड था, जिन्होंने बम लगाए थे।

अंसारी और एनुल आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के रांची मॉड्यूल के सदस्य बताए जाते हैं।

गांधी मैदान में हुए सीरियल ब्लास्ट में छह लोग मारे गए, जबकि 83 जख्मी हुए। धमाके नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed