फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mahashiv Ratri 2023: The country's Minister of State for Home became the cartman, Mahadev's procession car in

महाशिव रात्रि 2023: देश के गृह राज्यमंत्री बन गए गाड़ीवान, बिहार में हांकी महादेव की बारात गाड़ी

Sat, 18 Feb 2023 02:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 18 Feb 2023 02:13 PM IST
सार

वैशाली में महाशिवरात्रि के मौके पर ऐतिहासिक बाबा पतालेश्वरनाथ मंदिर से निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की बारात में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय महादेव के बैलगाड़ी के गाड़ीवान बने नजर आए। इस दौरान वह पारंपरिक धोती-कुर्ता और सिर पर पगड़ी पहने नजर आए।

विज्ञापन
Mahashiv Ratri 2023: The country's Minister of State for Home became the cartman, Mahadev's procession car in
महादेव के बैलगाड़ी के गाड़ीवान बने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में महाशिवरात्रि के मौके पर ऐतिहासिक बाबा पतालेश्वरनाथ मंदिर से निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की बारात में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय महादेव  की बैलगाड़ी के गाड़ीवान बने नजर आए। इस दौरान वह पारंपरिक वेश-भूषा धोती-कुर्ता और सिर पर पगड़ी पहने नजर आए। इस बाबत उन्होंने बताया कि   यह चौथा मौका है जब वे इस अनूठे परम्परा को निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक के अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही वे इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। इस मौके पर नित्यानंद राय के साथ भाजपा के विधायक अवधेश सिंह भी उनके साथ थे। कई भक्त महादेव की बैलगाड़ी के आगे पीछे भूत-बैताल बनकर चल रहे थे। इनके साथ साथ बैंड-बाजा, आर्केस्ट्रा और भांगड़ा वाले भक्तगण नाचते-झूमते चल रहे थे। 

विज्ञापन


इस वजह से पातालेश्वर के महादेव हैं मशहूर 
पातालेश्वर मंदिर के संबंध में लोगों का कहना है कि यहां शिवलिंग धरती सेनिकला था। यहाँ के लोग इस मंदिर में बहुत दूर दूर से पूजा करने आते हैं। इस मंदिर को भव्य रूप प्रदान करने के लिए कई शताब्दी से इसपर काम किया जा रहा है। इस मंदिर की देखरेख का जिम्मेदारी बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद को है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय विगत चार दशकों से लगातार महाशिवरात्रि पर इस अनूठी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। चार बार विधायक और  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी ये लगातार गाड़ीवान बन रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक उनका जीवन है, इस परंपरा का वे निर्वहन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मैं यहां शिवबारात में शामिल होने का मौका नहीं छोड़ता हूं। भगवान भोलेनाथ सब पर कृपा बनाये रखें।
विज्ञापन


बारात में 75 झांकी हुए शामिल  
बताया जाता है कि यह बारात बाबा पतालेश्वरनाथ मंदिर से निकल कर अक्षयवट राय स्टेडियम पर ख़त्म हुई। बारात को लगभग चार किलोमीटर का सफ़र तय करने में लगभग 7 से 8 घण्टे का समय लगा। बारात में 10 बैंड पार्टी, 13 ओर्केस्ट्रा पार्टियों के अलावा मशहूर शहनाई वादक भी शामिल हुए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed