फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mahakumbh: Supaul woman dies due to stampede at Prayagraj Sangam, Bihar News

Mahakumbh: प्रयागराज संगम में भगदड़ के कारण सुपौल की महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 31 Jan 2025 08:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 Jan 2025 08:58 AM IST
सार

Supaul news: राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत वार्ड 2 दहीपौड़ी गांव निवासी 73 वर्षीय गुलाबी देवी की प्रयागराज संगम में स्नान के दौरान हुई भगदड़ में मौत हो गई। उनका शव जब पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Mahakumbh: Supaul woman dies due to stampede at Prayagraj Sangam, Bihar News
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामविशनपुर पंचायत वार्ड 2 दहीपौड़ी गांव निवासी 73 वर्षीय गुलाबी देवी की प्रयागराज संगम में स्नान के दौरान हुई भगदड़ में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे उत्तर प्रदेश के एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


बुजुर्ग माता गंभीर रूप से घायल हो गईं
बताया जा रहा है कि गुलाबी देवी अपने छोटे पुत्र नारायण यादव और गांव के 20 अन्य लोगों के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गई थी। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे, जब वे संगम स्नान के लिए पैदल जा रहे थे, अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में नारायण अपनी मां से लिपट गए, लेकिन भीड़ की धक्का-मुक्की में उनकी बुजुर्ग माता गंभीर रूप से घायल हो गईं। करीब डेढ़ घंटे तक कोई सहायता नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासन ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गुलाबी देवी के निधन के बाद उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुलाबी देवी के पति की दो साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी थी। उनके दो बेटे, पवन यादव और नारायण यादव, मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के दौरान छोटा बेटा नारायण यादव अपनी मां के साथ था। प्रशासन के सहयोग से शव को एक निजी एंबुलेंस और यूपी पुलिस कर्मी की देखरेख में सुपौल भेजा गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed