फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mahagathbandhan including RJD, Congress and left parties releases its list of candidates for all 243 Assembly seats in Bihar

Bihar Election: कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को इस सीट से उतारा, देखें महागठबंधन की फाइनल लिस्ट

Thu, 15 Oct 2020 09:07 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 15 Oct 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Mahagathbandhan including RJD, Congress and left parties releases its list of candidates for all 243 Assembly seats in Bihar
राजद-कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को 243 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कांग्रेस और सीपीआई (माले) के प्रत्याशियों का नाम है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने शुत्रघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बांकीपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वह भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नवीन को चुनौती देंगे।  

विज्ञापन

 


हाल ही में करीब दो दिन पहले राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा था कि उन्हें लगता है कि तीन वाम दलों के साथ आने से विपक्षी महागठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का समीकरण बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


झा ने कहा था कि बिहार में सीपीआई (माले), भाकपा और माकपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और करीब 60 विधानसभा सीटों पर इनके निर्णायक वोट हैं। वहीं महागठबंधन के एक और घटक कांग्रेस को भी लगता है कि वाम दलों से गठजोड़ से उनकी संभावनाएं उज्ज्वल हैं। 

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीरा कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है।


बिहार चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में 28 अक्तूबर को प्रथम चरण का मतदान है। वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण सात नवंबर को होगा। नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed