{"_id":"5fb4eb728ebc3e9bca1b088f","slug":"madhubani-three-people-including-a-one-and-a-half-year-old-child-were-killed-by-the-fire-from-a-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: शॉट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर डेढ़ वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: शॉट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर डेढ़ वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत
Wed, 18 Nov 2020 03:11 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मधुबनी
पीटीआई, मधुबनी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 18 Nov 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
बिहार के मधुबनी जिले में पथराही गांव में मंगलवार की रात बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। लौकहां थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बुधवार को बताया कि मृतकों में रामबती देवी (45), उनकी बहु रीना देवी (25) और उनकी डेढ़ वर्षीय पोती चंदू कुमारी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वे अपने घर के भीतर सो रहे थे। धनंजय ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन