फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Madhubani: Tabligi Jamaat supporters attacked, four policemen injured in stone pelting

बिहार: तब्लीगी जमात के समर्थकों ने किया हमला, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल

Thu, 02 Apr 2020 03:28 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Apr 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
Madhubani: Tabligi Jamaat supporters attacked, four policemen injured in stone pelting
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Stone pelting

बिहार के मधुबनी जिला के अंधराथाडी थाने के गिदडगंज गांव में बुधवार को तब्लीगी जमात के समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इससे चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। दरअसल, ये ग्रामीण जन लॉकडाउन का उल्लंघन कर दीनी मज्लिस आयोजित कर रहे थे। पुलिस के रोकने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बुधवार को बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उक्त मज्लिस में शामिल हुए लोग क्या दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे या नहीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज के कार्यक्रम में शामिल लोगों से अपील की है कि वे हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें या नजदीकी सरकारी अस्पतालों में जाकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में अब तक 81 लोगों की पहचान की गई है, जो दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मरकज कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनमें से पटना और बक्सर जिलों में कुल 30 लोगों की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed