फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Madhepura triple murder: Cremation not done even after 30 hours; interrogation from 6 people in police custody

Bihar News: मधेपुरा ट्रिपल मर्डर के 30 घंटे बाद भी नहीं हुआ दाह संस्कार; बड़े बेटे के आने की बाट जोह रहे

Tue, 19 Dec 2023 08:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Dec 2023 08:02 PM IST
सार

Triple Murder In Madhepura: मधेपुरा में हुए ट्रिपल मर्डर के 30 घंटे बाद भी शवों का दाह संस्कार नहीं किया जा सका है। परिजन बड़े बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, पुलिस इस हत्या कांड को लेकर छह लोगों से हिरासत में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Madhepura triple murder: Cremation not done even after 30 hours; interrogation from 6 people in police custody
बड़े बेटे के इंतजार में दाह संस्कार के लिए रखे तीनों शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र के शकरपुरा वार्ड 5 में रविवार की रात एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के 30 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी पार्थिव शरीरों का दाह संस्कार नहीं किया गया है। दरअसल, मृतक रामनारायण साह के बड़े बेटे मुंबई में रहते हैं और वह सड़क मार्ग से अपने घर आ रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद ही तीनों शव का दाह संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, मृतक रामनारायण साह के छोटे दामाद और उनकी बेटी रेनू कुमारी भी डर के साये में जी रहे हैं।

विज्ञापन

 
‘घर में भी सुरक्षित नहीं हैं लोग’
वहीं, मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में लोग घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण आप मधेपुरा के शकरपुरा में ही देख रहे हैं। जहां घर में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने मांग की कि इस मामले में शामिल अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके घर की कुर्की-जब्ती की जाए।
विज्ञापन




घटना के बाद सोमवार की सुबह एसपी पर्वेंद्र भारती, एसपी राजेश कुमार और डीआईजी शिवदीप वामन राव लांडे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए थे। वहीं, उसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम को घटनास्थल पर बुलवाकर जांच करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
छह लोगों से हिरासत में हो रही पुलिस पूछताछ
ग्रामीणों ने बताया कि डॉग स्क्वाड की टीम जिधर-जिधर जा रही थी। उधर हम लोग कभी गए भी नहीं थे। पहली बार हम लोगों ने वह रास्ता भी देखा, जिधर से डॉग स्क्वाड की टीम जा रही थी। लोगों ने बताया कि घटना की सूचना हम लोगों को सुबह को मिली, तब हम लोगों ने जाकर उनके घर पर शवों को देखा। वहीं, इस मामले में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed