फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   LS Election: Jitan Ram Manjhi targets Tejashwi Yadav; Indi Alliance, Bihar News; RJD, Exit Poll, NDA

LS Election: जीतन राम मांझी बोले- सबसे ज्यादा महापंडित तेजस्वी हैं, इंडी गठबंधन के बारे में यह बातें कहीं

Mon, 03 Jun 2024 03:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Jun 2024 03:58 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शिक्षित लोग नौकरी और रोजगार को समझ रहे हैं। भले अनपढ़ लोग नहीं समझे। आजादी का शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत अर्थव्यवस्था में पहला स्थान पर होगा। इसलिए एग्जिट पोल से भी अच्छा रिजल्ट आने वाला है। 400 पार हमलोग जाएंगे।

विज्ञापन
LS Election: Jitan Ram Manjhi targets Tejashwi Yadav; Indi Alliance, Bihar News; RJD, Exit Poll, NDA
पूर्व मुख्यमंत्री जीनन राम मांझी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और गया से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीरवार जीतन राम मांझी ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। तेजस्वी के 25 सीट जीतने के दावे वाले बयान पर मांझी ने कहा कि उनको तो कहना चाहिए था कि वह खुद बिहार में 45 सीट ला रहे हैं। सबसे ज्यादा महापंडित तेजस्वी यादव हैं तो कुछ नहीं कहना है। सभी ने एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त बताया है। सबका अनुमान गलत है। सिर्फ इन्हीं का अनुमान सही है। हमें कुछ कहना नहीं है। सभी का एग्जिट पोल में 300 से लेकर 400 सीट बताया है। मैं भी समझता हूं कि एनडीए को 400 के आसपास जरूर आएगा।

विज्ञापन


इंडी गठबंधन के पास मुद्दा क्या था..?
जीतन राम मांझी ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास मुद्दा क्या था..? प्रधानमंत्री कौन होगा? उनलोगों ने बताया कभी? बिना दूल्हा का बाराती होता है? बिना दूल्हा का बाराती लोग अगर जाते हैं तो बराती को लौटा दिया जाता है। वैसे हीं यहां की जनता ने बिना दूल्हा का चुनाव लडे़ तो बैरंग लौटा दिया है। सभी एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। बेरोजगारी की बात हमेशा कह रहे है लेकिन मैं समझता हूं कि भारत की जनता, बिहार की जनता इतना मूर्ख नहीं है कि जो बेरोजगारी के मुद्दा को विशेष रूप से लें। जब भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वां स्थान पर थी। आज हम पांचवे स्थान पर हो गए तो जाहिर है की हमारे पास पैसा ज्यादा आएगा। केंद्र और राज्य के पास पैसा आएगा। 2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था पर बन जाएंगे तो जाहिर सी बात है पैसा ज्यादा आएगा तो रोजगार करेंगे नौकरी की क्या जरूरत है।
विज्ञापन


एग्जिट पोल से भी अच्छा रिजल्ट आने वाला है
शिक्षित लोग नौकरी और रोजगार को समझ रहे हैं। भले अनपढ़ लोग नहीं समझे। आजादी का शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत अर्थव्यवस्था में पहला स्थान पर होगा। इसलिए एग्जिट पोल से भी अच्छा रिजल्ट आने वाला है। 400 पार हमलोग जाएंगे। 406 से 410 तक रहेंगे। मांझी ने कहा कि आज गनीमत है कि इंडी गठबंधन के लोग चुनाव आयोग को कुछ नहीं बोल रहे है। ईवीएम के बारे में नहीं बोल रहे हैं। चार जून को कहेंगे ईवीएम में गड़बड़ी हो गई। ईवीएम हैक करने वाला व्यक्ति राजभवन में खड़ा है तक कह दिया। यही सब बहाना उनलोगों ने चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं से मिलने गए होंगे सीएम नीतीश कुमार
दिल्ली में पीएम से मुलाकात करने नीतीश कुमार के पहुंचने पर मांझी ने कहा कि भाजपा की बैठक थी। हो सकता है कि सीएम नीतीश कुमार नेताओं से मिलने गए होंगे। चार जून को रिजल्ट आने वाला है। कल तक दिल्ली में रहेंगे। कोई भी राजनीतिक केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क तो रखेगा ही वैसी परिस्थिति में नीतीश कुमार दिल्ली गए है तो अच्छी बात है। विरोधी लोग तो कुछ भी बोल सकते हैं। उनकी बात का कोई मायने नहीं रखता है और न ही जनता को समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed