फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lover cut his vein with a blade after girlfriend did not pick up his call in Begusarai

Bihar News: प्रेमी ने प्रेमिका के कॉल न उठाने पर ब्लेड से अपनी नस काटी; कहा- लड़की नहीं मिली तो जान दे देंगे

Wed, 19 Jul 2023 02:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Jul 2023 02:18 PM IST
सार

घायल युवक के दोस्तों ने बताया कि वह किसी से प्रेम करता था। पर वह प्रेम में असफल हो गया। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु कुमार कल ही उनके पास आया था और उसने किसी मित्र को यह बताया कि उसने चूहे की दवा खा ली है। उसके बाद आनन-फानन में उसके दोस्त मौके पर पहुंचे तो पाया कि अभिमन्यु कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसके शरीर पर जगह-जगह ब्लेड और शीशे से कटे हुए के निशान हैं।

विज्ञापन
Lover cut his vein with a blade after girlfriend did not pick up his call in Begusarai
अस्पताल में भर्ती घायल प्रेमी अभिमन्यु कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय से प्यार में पड़े एक युवक की सनक भरी करतूत सामने आई है। जहां मोबाइल पर प्रेमिका से बात नहीं होने पर प्रेमी ने जगह-जगह अपने हाथ की नस को ब्लेड से काटकर जान देने की कोशिश की। वहीं, घायल अवस्था में आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया की है। घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार के बेटे अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घायल युवक ने बताया कि वह एक गांव की लड़की से बेपनाह प्यार करता है। युवक ने प्रेमिका को मोबाइल से कॉल किया, प्रेमिका नहीं उठाया। इससे नाराज होकर प्रेमी युवक ने ब्लेड से नस काटकर जान देने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे वहां से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


घायल प्रेमी अभिमन्यु ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से बात करना चाहता था। लेकिन उसकी प्रेमिका ने उसका फोन नहीं उठाया, जिससे नाराज होकर उसने ब्लेड से नस काट कर इस घटना को अंजाम दिया है। उसने बताया कि वह किसी लड़की से बहुत प्यार करता है। अभिमन्यु ने बताया कि पिछले दो वर्षों से लड़की से बेपनाह प्यार करता है। उसने कहा कि अगर वह लड़की नहीं मिलेगी तो जान दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अभिमन्यु कुमार दसवीं कक्षा का छात्र है और वह एक लड़की को अपना दिल दे बैठा। इसी सिलसिले में जब उसकी बातचीत मोबाइल पर अपनी प्रेमिका से नहीं हुई थी तो उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि अभिमन्यु कुमार पहले पोखरिया में एक किराए के मकान में रहा करता था। उसके बाद वह अपने घर बलिया रहने के लिए चला गया।


घायल युवक के दोस्तों ने बताया कि वह किसी से प्रेम करता था। पर वह प्रेम में असफल हो गया। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु कुमार कल ही उनके पास आया था और उसने किसी मित्र को यह बताया कि उसने चूहे की दवा खा ली है। उसके बाद आनन-फानन में उसके दोस्त मौके पर पहुंचे तो पाया कि अभिमन्यु कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसके शरीर पर जगह-जगह ब्लेड और शीशे से कटे हुए के निशान हैं। इसके बाद उसके दोस्तों ने इस बात की सूचना परिवार वालों को देते हुए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed