फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : votes cast in Madhepura with vote boycott 2024 election bihar news

Lok Sabha : मधेपुरा में दो जगहों पर वोट बहिष्कार के साथ शांतिपूर्ण मतदान संपन्न,  61 प्रतिशत पड़े वोट

Tue, 07 May 2024 11:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 07 May 2024 11:55 PM IST
सार

Bihar : मधेपुरा में मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गया। शाम 6 बजे तक 61 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। पिछले वर्ष 60.62 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

विज्ञापन
Lok Sabha : votes cast in Madhepura with vote boycott 2024 election bihar news
अपना वोट देने का इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा में मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गया। शाम 6 बजे तक 61 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। पिछले वर्ष 60.62 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिनभर मौसम खुशनुमा बने रहने से मतदाताओं को परेशानी नहीं हुई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और पूरव हवा चलती रही। इस वजह से सुबह में मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ मतदान केंद्रों पर देखने को मिली। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मतदान की रफ्तार कुछ धीमी हुई। लेकिन 3 बजे के बाद एक बार फिर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में अधिक उत्साह देखने को मिला। खासकर दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भीड़ अधिक देखी गई।
विज्ञापन


दो जगह लोगों ने किया वोट का बहिष्कार 
जिले के दो जगहों पर सुबह में वोट बहिष्कार की बात भी सामने आई थी, लेकिन बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद लोग मतदान के लिए तैयार हो गए। मदनपुर पंचायत के मैनिरही में लोगों ने सड़क की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया था। इस वजह से दोपहर 12 बजे तक मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं मुरलीगंज के दीनापट्टी सखुआ में भी लोगों वोट बहिष्कार किया था। दोनों जगह पर वरीय अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने मतदान किया।
विज्ञापन


राजद-जदयू के बीच सीधा मुकाबला 
मधेपुरा लोकसभा सीट पर वैसे तो 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। लेकिन सीधा मुकाबला राजद के कुमार चंद्रदीप और जदूय के दिनेशचंद्र यादव के बीच है। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेशचंद्र यादव ने राजद के कद्दावर नेता शरद यादव को 3 लाख से अधिक मतों से पटखनी दी थी। हालांकि इस बार दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। यहां चुनाव में क्षेत्रीय मुद्दें गौण रहे। हालांकि कुछ जगहो  पर युवा रोजगार को लेकर मतदान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed