Lok Sabha: राजेश वर्मा समेत खगड़िया में बारह उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद, जानें कहां कितने पड़े वोट
Bihar : खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा में 1856 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिसमें करीब 1222 बूथों का आंकड़ा सामने आया है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5:00 बजे तक 1222 बूथों का मत प्रतिशत करीब 57 फीसदी रहा है।
विस्तार
लोकसभा चुनाव के दौरान खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा में 1856 बूथों पर मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिसमें करीब 1222 बूथों का आंकड़ा सामने आया है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की माने तो शाम 5:00 बजे तक 1222 बूथों का मत प्रतिशत करीब 57 फीसदी रहा है। हालांकि अभी भी 634 बूथों का आंकड़ा आना बाकी है। बहरहाल चुनाव आयोग और जिला प्रशासन उस आंकड़े को अपडेट करने में लगा हुआ है। गौरतलब है कि गोगरी प्रखंड अंतर्गत पोरा थाना क्षेत्र के एक बूथ की घटना को अगर छोड़ दिया जाए तो खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।
क्या है 6 विधानसभा का प्रतिशत
खगड़िया में सबसे ज्यादा 56.72 प्रतिशत वोटिंग किया गया है, जबकि सिमरी बख्तियारपुर में सबसे कम 51.6 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। वहीं अलौली विधानसभा में 56.1 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बेलदौर विधानसभा में 54.77 और परबत्ता विधानसभा में 52.87 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही हसनपुर विधानसभा में 55.05 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
(नोट : आंकडा शाम 5 बजे तक का तत्कालीन है, अभी भी यह आंकडा update होना है।)