Lok Sabha : वोट करने सात समंदर पार से खगड़िया पहुंची तेजस्विनी, कहा- बेहतर सरकार के लिए वोट करना आवश्यक
Bihar : खगड़िया में एक महिला सात समंदर पार इंग्लैंड से मतदान करने के लिए अपने गांव पहुंची। वह महिला खगड़िया की बेटी तेजस्विनी है, जो प्रत्येक मतदान में इंग्लैंड से अपने गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया में लोकसभा चुनाव के दौरान एक तरफ मतदान जारी है, वहीं दूसरी तरफ दूर-दराज से भी लोग वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को खगड़िया में एक ऐसी ही महिला मतदाता मिली, जो सात समंदर पार इंग्लैंड से मतदान करने के लिए अपने गांव पहुंची। वह महिला खगड़िया की बेटी तेजस्विनी है, जो प्रत्येक मतदान में इंग्लैंड से अपने गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करती है।
तेजस्विनी इंग्लैंड में सकोलॉजिस्ट रिसर्चर की पढ़ाई करती है
खगड़िया जिले के मशहूर डॉक्टर मुरारी पोद्दार की पुत्री तेजस्विनी इंग्लैंड में सकोलॉजिस्ट रिसर्चर की पढ़ाई कर रही हैं। तेजस्विनी बताती हैं कि देश में बेहतर सरकार के लिए संविधान ने हमें अपने मतदान का अधिकार दिया है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि वह अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें ताकि इसके जरिए हुए बेहतर सरकार को चुन सके और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके।
वोटिंग में हर बार लेती हैं हिस्सा, कहती यह है हमारा अधिकार
तेजस्विनी बताती है कि वह मतदान के लिए हर बार भारत पहुंचती है। उन्होंने कहा कि संविधान में भारत के निवासियों को बेहतर सरकार चुनने का हक दिया है। इसके लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई चुनाव नहीं हुआ, जिसमें वह वोटिंग के लिए नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि मैं हर बार अपने मत का प्रयोग करती हूं, क्यों कि यह हमारा अधिकार है और इस अधिकार का पालन करना हमारा कर्तव्य है। तेजस्विनी के साथ उनके पति आये थे। उनके पति ने कहा कि तेजस्विनी की तरह हर उस इंसान को अपने मत का प्रयोग करने के लिए अपने घर आना चाहिए ताकि वह अपने मत का प्रयोग कर के एक सुदृढ़ सरकार बना सके। यह हमें पांच साल के बाद एक बार मौका मिलता है जिसे किसी भी हालत में खोना नहीं चाहिए। तेजस्विनी ने कहा कि मैं हर उस मतदाता से यह अपील करती हूं कि वह अपना वोट जरुर दें।