फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : Samrat chaudhary left stage of bjp 2024 election Ramkripal Yadav nomination program in patna bihar

Lok Sabha : रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में मंच छोड़कर बाहर निकले सम्राट चौधरी, जानिये क्या है वजह

Thu, 09 May 2024 08:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 09 May 2024 08:35 PM IST
सार

Bihar : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंच पर भाषण दे रहे थे। तभी अचानक धन्यवाद कहकर वह मंच से उतरकर बाहर निकल गये। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि सम्राट नाराज होकर मंच से उतरे थे, लेकिन इसकी असली वजह क्या है इस बात पर भाजपा कार्यकर्ता खामोश हो गये। 

विज्ञापन
Lok Sabha : Samrat chaudhary left stage of bjp 2024 election Ramkripal Yadav nomination program in patna bihar
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में चुनावी सभा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने संबोधन के दौरान ही अचानक मंच से उतर गये। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि सम्राट चौधरी नाराज होकर मंच से उतरे थे लेकिन इसकी असली वजह क्या है इस बात पर भाजपा कार्यकर्ता चुप हो गये। मामला श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल की है।

विज्ञापन


अचानक मंच छोड़ कर बाहर निकले सम्राट 
दरअसल पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने आज गुरूवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा  श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में नामांकन के बाद नामांकन सह आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एनडीए के कई नेता पहुंचे। उसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी भी शामिल हुए। जब सम्राट चौधरी संबोधन कर रहे थे, तभी अचानक अपनी बात को रोकते हुए 'धन्यवाद' कहकर मंच से उतर गये और सीधे कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी के पास आ गये। हालांकि कार्यक्रम के दौरान अचानक सम्राट चौधरी के बाहर निकलते देख राम कृपाल यादव पीछे से दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे और सम्राट चौधरी को किसी तरह मनाया और फिर वापस कार्यक्रम स्थल की ओर ले गये।
विज्ञापन


इस वजह से सम्राट चौधरी हुए थे नाराज 
मामले को लेकर सभा में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि बाहरी कुछ लोग अचानक मंच पर आ गये। इस तरह अचानक मंच पर भीड़ जैसी स्थिति हो गई। उस समय सम्राट चौधरी अपना संबोधन कर रहे थे। मंच पर अचानक भीड़ होते ही कार्यकर्त्ता उन लोगों को मंच से उतारने लगे। हालांकि उन लोगों का कहना था कि हम भी भारतीय जनता पार्टी के ही नेता और कार्यकर्त्ता हैं, लेकिन मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जबरन मंच से उतार दिया। यह सब चल ही रहा था। तभी मंच पर अचानक शोर होने लगा और मंच पर बैठे लोग उस भीड़ की ओर देखने लगे। मंच पर अचानक हुए उस स्थिति को देखकर सम्राट चौधरी अपना संबोधन बीच में ही बंद कर के मंच से उतर गये और श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी के पास आ गये। सम्राट चौधरी को बाहर निकलते देख राम कृपाल यादव दौड़ते हुए बाहर निकले और फिर किसी तरह उन्हें समझाबुझा कर वापस ले गये, फिर कार्यक्रम शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed