फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: Prime Minister Narendra Modi will reach Darbhanga today, bjp candidate election 2024

Lok Sabha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी पूरी, दरभंगा से पांच सीटों को साधेंगे आज

Sat, 04 May 2024 09:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 04 May 2024 09:07 AM IST
सार

Bihar News : पीएम मोदी आज दरभंगा पहुंच रहे हैं। पीएम की सुरक्षा को लेकर बेल्जियम निर्मित राइफल से लैस एक सौ एसपीजी के जवान, एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारी, 30 डीएसपी रैंक के अधिकारियों सहित पांच हजार जवानों को लगाया गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha: Prime Minister Narendra Modi will reach Darbhanga today, bjp candidate election 2024
सभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दरभंगा के राज मैदान में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस के आलाधिकारियों से लेकर एसपीजी एनएसजी के जवानों को यहां तैनात किया गया है। इतना ही नही, इस सभा मे प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी के एक सौ जवानों को बेल्जियम निर्मित राइफल से लैस करके लगाया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारी, 30 डीएसपी रैंक के अधिकारियों सहित पांच हजार जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी दिन के 2 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट पहुचेंगे। फिर वहां से वह सड़क मार्ग से दरभंगा के राज मैदान पहुंचकर सभा को सम्बोधित करेंगे।

विज्ञापन


पिछली बार भी यहीं से भरे थे हुंकार 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  दरभंगा के राज मैदान से दरभंगा लोकसभा  के साथ-साथ झंझारपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, उजियारपुर की सीट को भी साधने की कोशिश करेंगे। उन्होंने  लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में इसी मैदान से सभा को संबोधित करते हुए जीत हासिल की थी। यहां के राज मैदान में सभा का नतीजा यह हुआ कि  सिर्फ दरभंगा ही नहीं बल्कि पूरे मिथिलांचल में एनडीए को बड़ी कामयाबी मिली थी। समस्तीपुर, उजियारपुर, मधुबनी, झंझारपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


जानिये दरभंगा क्यों है महत्वपूर्ण 
2019 के चुनाव में मिथिलांचल की हवा कोसी और सीमांचल तक पहुंची। नतीजा, एकमात्र सीट किशनगंज को छोड़कर सभी एनडीए की झोली में आ गई। दरअसल, राजनीति के मामले में दरभंगा पूरे मिथिला को ही नहीं, बल्कि कोसी क्षेत्र के सुपौल और मधेपुरा को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कहां कितने हैं मतदाता 
 दरभंगा संसदीय क्षेत्र की तो यहां वोटरों की कुल संख्या 17 लाख 74 हजार 289, मुजफ्फरपुर में 17 लाख 11 हजार 892, झंझारपुर में 32 लाख 792 हजार, उजियारपुर में 15 लाख 69 हजार 392, समस्तीपुर में 16 लाख 79 हजार 30, जबकि मधुबनी में 30 लाख 14 हजार 211 वोटर हैं।


रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) पर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी होगी। पीएम शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब दरभंगा पहुंचेंगे। पीएम एसपीजी कमांडों के घेर में रहेंगे। एसपीजी के सौ कमांडो बेल्जियम से इंपोर्ट की गई 3.5 किलो की राइफल से लैस रहेंगे। दरभंगा एयरपोर्ट से पीएम मोदी सड़क मार्ग से बेला, बाघ मोड़ होते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के राज मैदान पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed