फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : LJP Ram Vilas Chirag visit Khagaria in favour of Rajesh Verma, bihar news

Lok Sabha Election : ये क्या! चिराग पासवान ने अपनी प्रतिष्ठा की सीट बता दिया खगड़िया को, कही यह बात

Tue, 16 Apr 2024 06:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Apr 2024 06:37 PM IST
सार

Bihar: एक दौर था,जब बिहार में अपराधियों की सरकार हुआ करती थी। लोग यहां से पलायन कर बाहर भागते थे, लेकिन अब बिहार में सुशासन की और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। मैं खगड़िया का बेटा हूं, मेरे प्रत्याशी को जीत दिलाइए, यह मेरी प्रतिष्ठा की सीट है।

विज्ञापन
Lok Sabha : LJP Ram Vilas Chirag visit Khagaria in favour of Rajesh Verma, bihar news
खगड़िया में सम्राट चौधरी के साथ चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खगड़िया में एनडीए के सहयोगी दल लोजपा के प्रत्याशी राजेश वर्मा ने अपना नामांकन किया। इस मौके पर एनडीए के कई बड़े नेता चुनावी रैली में शामिल हुए। सबसे पहले अपने संबोधन में चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान का जन्म खगड़िया में हुआ है। अपने पिता की तरह वह भी खगड़िया के बेटे हैं। चिराग ने कहा कि उन्होंने अपने छोटे भाई को खगड़िया से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। इस लिहाज से राजेश वर्मा भी खगड़िया के बेटे हैं, जिनको यहां की जनता जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेगी।

विज्ञापन


इशारों में लालू परिवार पर हमला
खगड़िया में लोगों को संबोधित करने के क्रम में चिराग पासवान ने लालू परिवार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा कि याद कीजिए वह दौर, जिसमें बिहार में अपराधियों की सरकार हुआ करती थी। लोग यहां से पलायन कर बाहर भागते थे। लेकिन अब बिहार में सुशासन की सरकार है और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। इस डबल इंजन सरकार के कारण देश की जनता सहित बिहार की जनता विकास के पथ पर प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
विज्ञापन


लोगों से पीएम मोदी को जिताने की अपील की 
बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं बिहार की डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस मैदान में दिख रही भीड़ ने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की कमान देना सोच लिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास प्रगति पर है। यह विकास और आगे जाए, इसलिए केंद्र में इस बार भी मोदी सरकार को ही लाना है। सम्राट चौधरी ने कहा कि खगड़िया से मेरा व्यक्तिगत लगाव रहा है। खगड़िया लोकसभा की जनता लोजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाये, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता अब जात-पात में आने वाली नहीं है
इधर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारत अब विकास पथ पर दौड़ पड़ा है, जिसे रोकना बेहद मुश्किल है। विपक्षी गठबंधन तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहा है। लेकिन बिहार सहित इस देश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। वह जात-पात में आने वाली नहीं है, इसलिए आप नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed