फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: JDU MLA Gopal Mandal targeted former MP Bulo Mandal election 2024 jdu bihar

Lok Sabha : जदयू विधायक गोपाल मंडल ने पूर्व सांसद पर कसा तंज; कहा सठिया गए हैं वह, मैं हूं राजनीतिक ज्योतिषी

Fri, 10 May 2024 01:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 10 May 2024 01:50 PM IST
सार

Bihar : बुलो मंडल सठिया गए हैं। उनकी स्थिति एक जिंदा लाश की तरह है। राजद से जदयू में आने के बाद वह डेड हो गए हैं, उनका वैल्यू घट गया है। चुनाव प्रचार के दौरान कहीं जाने पर लोग उन्हें कुर्सी नहीं देते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha: JDU MLA Gopal Mandal targeted former MP Bulo Mandal election 2024 jdu bihar
जदयू विधायक गोपाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुलो मंडल सठिया गए हैं। उनकी स्थिति एक जिंदा लाश की तरह है। राजद से जदयू में आने के बाद वह डेड हो गए हैं, उनका वैल्यू घट गया है। चुनाव प्रचार के दौरान कहीं जाने पर लोग उन्हें कुर्सी नहीं देते हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि बुलो मंडल कोई राष्ट्रीय प्रवक्ता थोड़ी है, जो उनके पार्टी बदलने से कुछ प्रभाव पड़ेगा ? राजद से जदयू में आने से जदयू पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


इस बात पर असहज हुए गोपाल मंडल 
राष्ट्रीय जनता दल से जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने वाले भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को विधानसभा में गोपालपुर से टिकट मिलने की बात पूछने पर गोपाल मंडल असहज हो गये और अपने बड़बोलेपन वाले रवैये में कहा कि गोपालपुर में सिर्फ गोपाल मंडल का ही रजिस्टर्ड टिकट है, हम ही लड़ेंगे। इसी दौरान गोपाल मंडल ने कहा कि राजद से जदयू में आने के बाद वह डेड हो गए हैं। उसके आ जाने से जदयू में ना कुछ बढ़ेगा ना कुछ घटेगा। फील्ड में कोई उनको वैल्यू नहीं देता है, उनका वैल्यू घट गया है। गोपाल मंडल ने कहा कि बुलो मंडल कोई राष्ट्रीय प्रवक्ता थोड़ी है, जो उनके पार्टी बदलने से कुछ प्रभाव पड़ेगा ? राजद से जदयू में आने से जदयू पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है कि चुनाव प्रचार के दौरान कहीं जाने पर लोग उन्हें कुर्सी नहीं देते हैं।
विज्ञापन


मैं हूं राजनीतिक ज्योतिषी 
 जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अजय मंडल ने कहा था कि गोपाल मंडल कोई ज्योतिषी हैं जो यह बात कह रहे हैं ? इस सवाल के पूछने पर गोपाल मंडल ने कहा कि हां मैं राजनीतिक ज्योतिषी हूं। भागलपुर में पढ़े लिखे हैं, भागलपुर में रहते हैं, भागलपुर की जनता को अच्छे से जानते हैं। तभी हम बता पा रहे हैं कि भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में केवल गोपालपुर ही लीड करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद अजय मंडल पर भी निशाना साधा 
चुनाव में वोटिंग के दौरान गोपालपुर विधानसभा के जपतेली गांव में वोट बहिष्कार पर बयान देते हुए कहा कि इसमें सांसद की गलती है। गांव जाकर ग्रामीणों से आग्रह करना चाहिए, अगर वह जाते और लोगों को समझाते तो लोग वोटिंग जरूर करते।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed