फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Elections: PM Modi and Home Minister Amit Shah public meeting in Gaya; Jitan Ram Manjhi, Bihar News

Lok Sabha Elections : मांझी के लिए वोट मांगने आएंगे मोदी-शाह; नौ को गृह मंत्री तो 15 अप्रैल को पीएम की जनसभा

Fri, 05 Apr 2024 02:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 Apr 2024 02:38 PM IST
सार

गया और औरंगाबाद में भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं के चुनावी सभाओं की तिथियां जारी कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: PM Modi and Home Minister Amit Shah public meeting in Gaya; Jitan Ram Manjhi, Bihar News
अमित शाह और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल को गया के गांधी मैदान में जनसभा करेंगे। वहीं, नौ अप्रैल को देश के गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ गया जिले गुरारु प्रखंड में रैली करेंगे। इसको लेकर गया और औरंगाबाद में भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं के चुनावी सभाओं की तिथियां जारी कर दी गई हैं। पहले चरण में गया तथा औरंगाबाद संसदीय सीट के लिए होने वाले मतदान के लिए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। यह जानकारी गया लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी हम सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दी।

विज्ञापन


आमने-सामने का मुकाबला दिख रहा
मीडिया प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि जिले के गुरारू प्रखंड में देश के गृहमंत्री अमित शाह औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के पक्ष में सात अप्रैल को सभा होगी। दोनों ही सीटों पर भाजपा जीत हासिल करने के लिए डटी हुई है। गया संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी हम सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तो औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह मैदान में हैं। महागठबंधन ने गया संसदीय सीट से राजद ने बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत को मैदान में उतारा है और औरंगाबाद सीट से राजद ने जदयू के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इन दिनों सीट पर आमने-सामने का मुकाबला फिलहाल दिख रहा है।
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार भी करेंगे चुनावी सभा
वहीं, औरंगाबाद में में भाजपा ने एक बार फिर सुशील सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। गया और औरंगाबाद सीट पर फिलहाल भाजपा और राजद के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। हालांकि 400 पार के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनावी सभा करेंगे।  भाजपा के दो बड़े नेताओं के साथ साथ कई और नेताओं की सभा होनी है। गया लोकसभा सीट के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अलग-अलग सभा को संबोधित करेंगे। छह अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया और बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। लोजपा रामविलास पार्टी के नेता चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा का भी गया लोकसभा क्षेत्र के बोधगया विधानसभा के फतेहपुर समेत अन्य प्रखंडों में चुनावी सभा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed