फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: Uproar in Siwan CM Nitish Kumar's election rally, people raised slogans in protest

Lok Sabha Election : सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा में हंगामा, लोगों ने विरोध में जमकर की नारेबाजी

Sun, 19 May 2024 06:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 May 2024 06:41 PM IST
सार

जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल मंच पर आए। उन्होंने मंच पर से ही कहा कि यह विरोधियों की चाल है। विरोधी खेमा द्वारा कुछ युवकों को भेज कर विरोध प्रदर्शन करवाया गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Uproar in Siwan CM Nitish Kumar's election rally, people raised slogans in protest
चुनावी सभा में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा में कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। इन लोगों ने सीएम नीतीश कुमार के सामने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि जब सीएम नीतीश कुमार ने 2005 में चुनावी सभा के दौरान वादा किया था कि जब तब स्कूल की हालत ठीक नहीं हो जाती तब तक वह वोट मांगने नहीं आएंगे। इतने साल बीत गए स्कूलों की हालत अब तक काफी जर्जर है। पीने के लिए शुद्ध पानी और शौचालय तक नहीं है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी मंच के सामने आ गए और हंगामा करने लगे
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते-करते प्रदर्शनकारी मंच के सामने आ गए और हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने इन लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद जनता का ध्यान इन युवकों की तरफ चला गया। इधर, मुख्यमंत्री के जाते ही जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल मंच पर आए। उन्होंने मंच पर से ही कहा कि यह विरोधियों की चाल है। विरोधी खेमा द्वारा कुछ युवकों को भेज कर विरोध प्रदर्शन करवाया गया है। वह जिस स्कूल की बात कर रहे हैं, उस स्कूल के भवन का निर्माण हो चुका है। और आगे भी कार्य जारी है। यह सब विरोधियों की साजिश है। जनता सब कुछ जानती है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार सीवान लोकसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा के लिए वोट मांगने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed