फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha election seats will be decided this month; Bihar Congress President Akhilesh Singh told about

Election 2024: लोकसभा चुनाव की सीटें इसी महीने होंगी तय; बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने बताई महागठबंधन की तैयारी

Sat, 02 Dec 2023 05:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Dec 2023 05:02 PM IST
सार

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेस कर्मियों का एक ही लक्ष्य है जो राहुल गांधी का लक्ष्य है। इस देश से गरीबी, अराजकता, संप्रदायवाद, गैर बराबरी को दूर भगाना है। हमलोगों को हर हाल में भाजपा को हटाना है।

विज्ञापन
Lok Sabha election seats will be decided this month; Bihar Congress President Akhilesh Singh told about
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी पार्टी सीट बंटवारे को लेकर मंथन कर रही है। बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। महागठबंधन के दालों के बीच लोकसभा चुनाव 2024 की सीटों का बंटवारा इसी माह हो जायेगा। किस पार्टी के खाते में कौन सी सीट जायेगी यह भी साफ हो जाएगा। कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मिलन समारोह में अपने संबोधन के दौरान यह बातें की।

विज्ञापन


हर हाल में भाजपा को हटाना है
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि जहां हमें सीट नहीं मिले, वहां भी हर एक उम्मीदवार को उसी शक्ति के साथ जिताइएगा, जिस शक्ति के साथ आप लोग कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी जिताइएगा। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेस कर्मियों का एक ही लक्ष्य है जो राहुल गांधी का लक्ष्य है। इस देश से गरीबी, अराजकता, संप्रदायवाद, गैर बराबरी को दूर भगाना है। हमलोगों को हर हाल में भाजपा को हटाना है। हम लोगों को एक भी सीट भाजपा को नहीं आने देना है। यही एक सच्चे कांग्रेसी का लक्ष्य है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed