फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: CM Nitish Kumar attacks Tejashwi Yadav, Lalu family; Employment, job, credit in Bihar

Bihar News: सीएम नीतीश का लालू परिवार पर निशाना, कहा- ये लोग केवल झूठ बोलते हैं, इन लोगों ने कोई काम नहीं किया

Mon, 08 Apr 2024 12:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Apr 2024 12:52 PM IST
सार

सोमवार को जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि कुछ दिन के लिए उनलोगों को हम लाए। सारा काम मेरा पहले से ही किया हुआ है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: CM Nitish Kumar attacks Tejashwi Yadav, Lalu family; Employment, job, credit in Bihar
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में क्रेडिट वॉर एक बार फिर से शुरू हो चुका है। तेजस्वी यादव ने पांच लाख नौकरी देने का श्रेय फिर लिया तो सियासत गरमा गई। सोमवार को जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि कुछ दिन के लिए उनलोगों को हम लाए। सारा काम मेरा पहले से ही किया हुआ है। आप लोग नहीं जानते हैं कि यहां पर काम कौन किया है। इन लोगों ने क्या कमा किया? 2005 से पहले क्या हाल था? उनके (तेजस्वी यादव) माता-पिता ने 15 साल राज किया लेकिन क्या काम किया। बिहार में कोई काम नहीं हुआ। शाम में कोई डर से घर के बाहर नहीं निकलता था। आपलोग पता कर लीजिए। अब पटना या कहीं भी कितने ऊंचे ऊंचे भवन बनकर खड़े हो गए। कितना विकास हुआ है। 
विज्ञापन


2005 से पहले क्या हुआ था यह भी याद रखिए
नीतीश कुमार ने कहा कि ये लोग केवल झूठ बोलते हैं। बिना काम किए ही अपना प्रचार प्रसार करते रहता है। हम तो अपना काम में लगे रहते हैं। हमलोग प्रचार-प्रसार करने में ध्यान नहीं देते। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम के बीच झगड़ा होता रहता था। अब क्या स्थिति है। हम तो जनता से अपील करते हैं कि मेरे काम को याद रखिए। 2005 से पहले क्या हुआ था यह भी याद रखिए। नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हमलोग पूरी तैयारी में हैं। चिंता मत कीजिए। सब जगह जाएंगे और एक-एक चीज करेंगे। बाकी सब लोग इधर-उधर कर रहे हैं। उनको जनता देख रही है। 
विज्ञापन


हर चुनावी सभा में तेजस्वी यादव खुद को देते हैं यह क्रेडिट
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से तेजस्वी यादव जब भी जनता से मुखातिब होते हैं या किसी भी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे होते हैं तो वह बिहार में पांच लाख नौकरी देने का श्रेय खुद को और महागठबंधन को जरूर देते हैं। तेजस्वी यादव का कहना है कि हमने जब 10 लाख रोजगार का वादा किया था कि सीएम नीतीश कुमार ने तंज कसता था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि तेजस्वी अपने बाप के घर से इतनी नौकरी लाएगा। जब हम डिप्टी सीएम बने तो सीएम नीतीश कुमार के कलम से ही पांच लाख लोगों को नौकरी दी गई। तेजस्वी कहते हैं कि जनता जान चुकी है कि बिहार में पांच लाख नौकरी किसने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed