{"_id":"6610cefb073a809bc302e08e","slug":"lok-sabha-election-bjp-leader-rajbhushan-nishad-attacks-mukesh-sahni-kevat-samaj-muzaffarpur-vip-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha : 'केवट ने राम की नैया पार लगाई थी, हम मोदी की लगाएंगे'- मुकेश सहनी के पुराने विश्वासी ने किया तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha : 'केवट ने राम की नैया पार लगाई थी, हम मोदी की लगाएंगे'- मुकेश सहनी के पुराने विश्वासी ने किया तंज
Sat, 06 Apr 2024 09:56 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 06 Apr 2024 09:56 AM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी राजभूषण निषाद ने कहा मल्लाहों का कोई नेता नहीं होता वह प्रभु श्रीराम और केवट में विश्वास रखने वाले समाज रखने वाले लोग होते हैं। कुछ लोग खुद को भले नेता बता दें।
विज्ञापन
राजभूषण निषाद ने मुकेश सहनी पर हमला बोला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महागठबंधन में मुकेश सहनी की पार्टी (वीआईपी) के शामिल होने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और मुकेश सहनी के पुरानी विश्वासी राजभूषण निषाद ने वीआईपी प्रमुख पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि वह कभी मल्लाहों के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। इंडी गठबंधन में शामिल होकर खुद को कमजोर और बेबस होने की परिपाटी को पूरा कर दिखाया है। खुद को मल्लाहों का नेता और सच्चे अर्थों में हिताइसी कहने की बात कुछ और नहीं बल्कि बेइमानी है।
विज्ञापन
मल्लाहों का विश्वास सिर्फ केवट में बसता है
वीआईपी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजभूषण निषाद ने कहा कि जो लोग खुद को मल्लाह का नेता मानते हैं वो पहले खुद सच्चे अर्थों में मल्लाह के कार्य और कर्तव्य को समझ ले। सच्चा मल्लाह वही है जो अपनी वाणी और कर्तव्य पथ से भटके नहीं। निषाद किसी का जागीर नहीं बल्कि निषाद समाज केवट के वंशज हैं यानी प्रभु श्रीराम की नैया को पार लगाने वाला क्योंकि उन्होंने धर्म के लिए काम किया था और हम भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। किसी के कहने और करने से मल्लाह कभी भटकता नहीं और कोई भटका नहीं सकता है। मल्लाहों का विश्वास सिर्फ केवट में बसता है और सही समय पर सबको पता चल जायेगा निषाद का समाज किसके साथ।
विज्ञापन
सभी समाज के लोग मोदी मोदी का गुणगान कर रहे
भाजपा प्रत्याशी राजभूषण निषाद ने कहा मल्लाहों का कोई नेता नहीं होता वह प्रभु श्रीराम और केवट में विश्वास रखने वाले समाज रखने वाले लोग होते हैं। कुछ लोग खुद को भले नेता बता दें। देश में पीएम मोदी की लहर दौड़ पड़ी है और अब सभी समाज के लोग मोदी मोदी का गुणगान कर रहे हैं। और यही कारण है कि देश और दुनिया मोदी को लेकर बात करती है।
विज्ञापन